फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate arrested former ICICI Bank CEO Chanda Kochhar husband deepak kochhar

प्रवर्तन निदेशालय ने ICICI बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति को किया गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2020 08:57 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 07 Sep 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Enforcement Directorate arrested former ICICI Bank CEO Chanda Kochhar husband deepak kochhar
chanda kochar

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्याधिकारी चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को गिरफ्तार कर लिया है। दीपक कोचर की यह गिरफ्तारी धनशोधन से जुड़े एक मामले में की गई है।

विज्ञापन
 
इस संबंध में सोमवार को अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार एजेंसी ने दीपक कोचर को मुंबई में धनशोधन रोकथाम कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

बता दें कि एजेंसी वीडियोकोन समूह को बैंक से मिले कर्ज में कथित तौर पर बरती गई अनियमितताओं और धनशोधन के मामले में कोचर दंपति से पूछताछ करती रही है।

ईडी ने इस साल के शुरू में भी चंदा कोचर, दीपक कोचर और उनके स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनियों से संबंधित 78 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed