फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Employees retiring during the Corona pandemic will receive temporary pension

कोरोना महामारी के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को तुरंत मिलेगी अस्थायी पेंशन : जितेंद्र सिंह

Tue, 28 Jul 2020 08:46 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 28 Jul 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
Employees retiring during the Corona pandemic will receive temporary pension
जितेंद्र सिंह - फोटो : एएनआई

केंद्रीय कार्मिक मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सेवानिवृत्त होने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को उस वक्त तक अनंतिम या अस्थायी पेंशन मिलेगी जब तक उनकी नियमित पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) जारी नहीं हो जाता और अन्य औपचारिकताएं पूरी नहीं हो जातीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि महामारी और लॉकडाउन के चलते सरकारी कर्मचारी को मुख्यालय में पेंशन फॉर्म जमा करने या फिर समय पर संबंधित भुगतान एवं अकाउंट कार्यालय में सर्विस बुक के साथ दावा फॉर्म की हार्ड कॉपी भेजने में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन


साथ ही दोनों ही कार्यालयों के अलग-अलग शहर में होने पर और अधिक परेशानी हो सकती है। सिंह ने कहा कि यह फैसला केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के लिए बहुत ही उचित है क्योंकि उनकी तैनाती बदलती रहती है और उनके मुख्यालय भी भुगतान एवं अकाउंट कार्यालय से अलग शहरों में होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद पेंशन और पेंशनर्स कल्याण विभाग अपग्रेड हुआ है। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बिना एक दिन की भी देरी के पीपीओ जारी करने में भी सक्षम हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed