फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   employees of Railway to get Jio connection from New Year

नये साल से रेलवे के कर्मचारियों को मिलेगा जियो का कनेक्शन, बिल में 35 प्रतिशत की आएगी कमी

Wed, 21 Nov 2018 09:24 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Nov 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
employees of Railway to get Jio connection from New Year
Reliance Jio
रिलायंस जियो इन्फोकॉम नये साल यानी एक जनवरी से दूरसंचार क्षेत्र के सबसे पसंदीदा उपभोक्ता रेलवे को सेवाएं देगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे रेलवे के फोन बिल में कम से कम 35 प्रतिशत की कमी आएगी। 
विज्ञापन


अभी तक रेलवे की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल रही है। पिछले छह साल से एयरटेल रेलवे को 1.95 लाख मोबाइल फोन कनेक्शन उपलब्ध करा रही है, जिसका इस्तेमाल उसके कर्मचारियों द्वारा देशभर में ‘क्लोज्ड यूजर ग्रुप’ (सीयूजी) में किया जाता है। बताया जाता है कि इसके लिए रेलवे भारती एयरटेल को सालाना 100 करोड़ रुपये का बिल चुकाती है। भारती एयरटेल की वैधता इस साल 31 दिसंबर को समाप्त हो रही है। 
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के 20 नवंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि उसने रेलटेल (रेल क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम) भारतीय रेल के लिए नयी सीयूजी योजना को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी दी है, क्योंकि मौजूदा योजना की वैधता 31 दिसंबर, 2018 को समाप्त हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलटेल ने नयी सीयूजी योजना को अंतिम रूप देते हुए रिलायंस जियो इन्फोकॉम को इस योजना के क्रियान्वयन का अनुबंध दिया है। आदेश में कहा गया है कि नयी सीयूजी एक जनवरी, 2019 से लागू होगी। आदेश में कंपनी द्वारा ली जाने वाली दरों का भी ब्योरा है। 

सीयूजी मोबाइल आपरेटरों द्वारा प्रदान की जाने वाली पूरक सेवा है। इसमें ग्राहक समूह में शामिल किसी भी व्यक्ति को कॉल कर सकता है या कॉल ले सकता है। यह सेवा एसएमएस पर भी लागू होती है। इस योजना के तहत रिलायंस जियो 4जी-3जी कनेक्शन उपलब्ध कराएगी। इसमें कॉल मुफ्त होंगी। 

कंपनी रेलवे को चार पैकेज उपलब्ध कराएगी। सबसे वरिष्ठ अधिकारियों (दो प्रतिशत) को 125 रुपये मासिक शुल्क का 60 जीबी का प्लान उपलब्ध कराया जाएगा। संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों (26 प्रतिशत) को 99 रुपये मासिक शुल्क का 45 जीबी का प्लान, समूह सी कर्मचारियों (72 प्रतिशत) 67 रुपये शुल्क वाला 30 जीबी का प्लान और थोक एसएमएस का 49 रुपये का प्लान उपलब्ध कराएगी। 


नियमित ग्राहकों के लिए जियो का 25 जीबी का प्लान 199 रुपये में उपलब्ध है। इसके बाद ग्राहकों को अपने प्लान के टॉपअप के लिए 20 रुपये प्रति जीबी का भुगतान करना होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed