फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eminent Odisha scientist PK Jena passes away at 92 in Bhubaneswar

PK Jena: ओडिशा के प्रसिद्ध वैज्ञानिक पीके जेना का निधन, सीएम पटनायक ने जताया दुख

Tue, 07 Mar 2023 11:47 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 07 Mar 2023 11:47 PM IST
सार

पद्मश्री से सम्मानित जेना ने ओडिशा में साइंस फाउंडेशन की स्थापना की थी। वह सीएसआईआर के महानिदेशक बनने वाले पहले उड़िया थे। उन्होंने ओडिशा में कई संस्थानों की स्थापना में भी अग्रणी भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Eminent Odisha scientist PK Jena passes away at 92 in Bhubaneswar
PK Jena - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के पूर्व महानिदेशक प्रफुल्ल कुमार जेना (PK Jena) का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 92 वर्ष की आयु में भुवनेश्वर में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पद्मश्री से सम्मानित जेना ने ओडिशा में साइंस फाउंडेशन की स्थापना की थी। वह सीएसआईआर के महानिदेशक बनने वाले पहले उड़िया थे। उन्होंने ओडिशा में कई संस्थानों की स्थापना में भी अग्रणी भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि जेना ने ओडिशा में वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा दिया। पटनायक ने कहा कि प्रफुल्ल कुमार जेना ने अपने अनुसंधान के जरिए नई अपशिष्ट प्रबंधन प्रक्रियाओं को विकसित किया और औद्योगिक तथा खनन अपशिष्टों को उपयोगी वस्तुओं में बदलने का बीड़ा उठाया। उनका जाना राज्य के लिए बड़ी क्षति है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed