{"_id":"65d942d30fbbfc56b40b0b15","slug":"electricity-rules-amendment-companies-bear-cost-distribution-five-kilowatt-capacity-solar-system-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electricity Amendment Rules: सौर प्रणाली वितरण का खर्च कंपनियां उठाएंगी, कनेक्शन प्रकार चुनने का मिलेगा विकल्प","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Electricity Amendment Rules: सौर प्रणाली वितरण का खर्च कंपनियां उठाएंगी, कनेक्शन प्रकार चुनने का मिलेगा विकल्प
Sat, 24 Feb 2024 06:45 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sat, 24 Feb 2024 06:45 AM IST
सार
आवासीय सोसाइटियों में सामान्य क्षेत्रों और बैक-अप जनरेटर के लिए अलग-अलग बिलिंग सुनिश्चित की गई है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी। उपभोक्ता अब अपने ई-वाहन चार्ज करने के लिए अलग बिजली कनेक्शन ले सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार की ओर से विद्युत (उपभोक्ता अधिकार) नियम में संशोधन के बाद अब यह अनिवार्य कर दिया गया है कि पांच किलोवाट क्षमता तक की सौर पीवी प्रणालियों के लिए आवश्यक वितरण प्रणाली को मजबूत करने का काम वितरण कंपनियां अपनी लागत पर करेंगी। साथ ही, वितरण लाइसेंसधारी के लिए रूफटॉप सोलर पीवी सिस्टम चालू करने की समयसीमा 30 दिन से घटाकर 15 दिन कर दी गई है।
विज्ञापन
नियमों के तहत अब बहुमंजिला फ्लैटों में रहने वाले उपभोक्ताओं को कनेक्शन का प्रकार चुनने का अधिकार दिया जाएगा। सहकारी समूह हाउसिंग सोसाइटियों, बहुमंजिला इमारतों, आवासीय कॉलोनियों में रहने वाले मालिकों के पास अब वितरण लाइसेंसधारी से या तो सभी के लिए व्यक्तिगत कनेक्शन या पूरे परिसर के लिए एकल-बिंदु कनेक्शन चुनने का विकल्प होगा।
विज्ञापन
आवासीय सोसाइटियों में सामान्य क्षेत्रों और बैक-अप जनरेटर के लिए अलग-अलग बिलिंग सुनिश्चित की गई है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी। उपभोक्ता अब अपने ई-वाहन चार्ज करने के लिए अलग बिजली कनेक्शन ले सकेंगे। यह देश के कार्बन उत्सर्जन को कम करने और 2070 तक नेट जीरो तक पहुंचने के लक्ष्य के अनुरूप है।
विज्ञापन
सब मीटर और सीधे कनेक्शन वालों के बिल में समानता लाने की भी कवायद
नए नियमों में सामान्य एकल-बिंदु कनेक्शन के जरिये सब मीटर से बिजली आपूर्ति पाने वाले उपभोक्ताओं और व्यक्तिगत कनेक्शन का लाभ उठाने वाले उपभोक्ताओं से वसूले जाने वाले टैरिफ में भी समानता लाई गई है। वितरण लाइसेंसधारी से प्राप्त व्यक्तिगत बिजली खपत के लिए मीटरिंग, बिलिंग और वसूली अलग से की जाएगी। इसमें आवासीय संघ से बिजली बैकअप की व्यक्तिगत खपत और ऐसे आवासीय संघों के सामान्य क्षेत्रों के लिए बिजली की खपत शामिल होगी।