फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   electoral bonds worth 1056 crore rupees bought in six steps by political parties

छह चरणों में खरीदे गए 1056 करोड़ के इलेक्टोरल बांड, राजनीतिक दलों ने जमकर उठाया फायदा

Tue, 18 Dec 2018 07:18 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 18 Dec 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
electoral bonds worth 1056 crore rupees bought in six steps by political parties
सांकेतिक तस्वीर

चुनावी चंदे में पारदर्शिता लाने के मकसद से लांच की गई इलेक्टोरल बांड योजना का राजनीतिक दलों ने जमकर फायदा उठाया है। सरकार ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में एक हजार 56 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बांड्स खरीदे गए। गौरतलब है कि भाजपा की ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2018 तक कुल 222 करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बांड्स जारी हुए थे, जिसमें 210 करोड़ रुपये उसके खाते में आए थे।

विज्ञापन


मंगलवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सांसद नदिमुल हक के सवालों का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पी राधाकृष्णन ने बताया कि नवंबर 2018 तक इलेक्टोरल बांड स्कीम के छह चरण पूरे होने तक 1056.73 करोड़ के बांड्स खरीदे गए। वहीं राजनीतिक दलों को इलेक्टोरल बांड्स से 1045.53 करोड़ रुपए की नकदी मिली।

विज्ञापन

इस साल दो जनवरी को अधिसूचित हुई थी योजना

राधाकृष्णन के मुताबिक सरकार ने इस साल दो जनवरी को इलेक्टोरल बांड स्कीम को अधिसूचित किया था। इन इलेक्टोरल बांड्स को कोई भी व्यक्ति जो भारत का नागरिक है या देश में गठित कोई भी इकाई इसे खरीदने की पात्र है। इन इलेक्टोरल बांड्स को एसबीआई की 11 शाखाओं से खरीदा जा सकता है। 

उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 की धारा के तहत 29ए के पंजीकृत राजनीतिक दल ही चुनावी बांड प्राप्त करने के पात्र हैं। चुनावी बांड जारी होने की तिथि से 15 दिनों के लिए वैध होगा। कोई भी पात्र राजनीतिक दल खाते में अगर बांड जमा करता है तो उसकी राशि उसी दिन अकाउंट में आ जाएगी।

वहीं भाजपा ने 24 नवंबर को चुनाव आयोग को सौंपी अपनी 31 मार्च 2018 तक की ऑडिट रिपोर्ट में बताया था कि 01 से 10 मार्च तक चले पहले चरण में सरकार ने 222 करोड़ के 520 बांड जारी किए थे, जिसका 95 फीसदी हिस्सा भाजपा के खाते में गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed