फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elections to 12 Zilla Parishads, 125 Panchayat Samitis in Maharashtra to be held on Saturday

Maharashtra: 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव कल; जालना में निर्विरोध मेयर चुनी गईं वंदना मागरे

Fri, 06 Feb 2026 07:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 06 Feb 2026 07:39 PM IST
सार

महाराष्ट्र में कल 12 जिला परिषदों और 125 पंचायतों समितियों के लिए मतदान होगा, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विमान हादसे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार के निधन के कारण मतदान की तारीख में बदलवा किया गया था। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
Elections to 12 Zilla Parishads, 125 Panchayat Samitis in Maharashtra to be held on Saturday
ईवीएम डेमो (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : आईस्टॉक

विस्तार

महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव शनिवार यानी कल होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसमें पुलिस की तैनाती भी शामिल है। राज्य में अधिकांश स्थानीय निकायों के चुनाव 2022 से लंबित थे। 
विज्ञापन

 
किन जिलों में होंगे चुनाव?
आयोग ने बताया कि 731 जिला परिषदों और पंचायत समिति की 1,462 सीटों के लिए कुल 7,438 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर जिलों में होंगे।
विज्ञापन


चुनाव में देरी क्यों हुई?
मतदान पहले पांच फरवरी को होना था। लेकिन 28 जनवरी विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन और इसके बाद तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा के कारण इसे स्थगित किया गया। मतदान शनिवार सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगा और शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। मतगणना नौ फरवरी की सुबह दस बजे शुरू होगी। इसके बाद आदर्श आचार संहिता हटा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला परिषदों और पंचायत समितियों की कितनी सीटें आरक्षित?
  • जिला परिषदों की 731 सीटों में से 369 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
  • इसके अलावा, 83 सीटें अनुसूचित जातियों, 25 अनुसूचित जनजातियों और 191 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं
  • आरक्षित सीटों पर कुल 2,624 उम्मीदवार चुनाव में हैं।
  • पंचायत समिति की 1,462 सीटों में से 731 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
  • अनुसूचित जाति के लिए 166, अनुसूचित जनजाति के लिए 38 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 342 सीटें आरक्षित हैं।
  • पंचायत समिति चुनावों में कुल 4,814 उम्मीदवार मैदान में हैं।

कुल कितने पुरुष और महिलाएं मतदाता?
मतदाता सूची में 1,06,33,269 पुरुष, 1,01,86,965 महिलाएं और 468 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।
राज्यभर में कुल 25,471 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। चुनाव ड्यूटी के लिए लगभग 1.28 लाख कर्मियों को तैनात किया गया है, जिसमें 125 निर्वाचन अधिकारी और 125 सहायक निर्वाचन अधिकारी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Manipur: नई सरकार में कुकी-जो-हमार विधायकों की भागीदारी के खिलाफ प्रदर्शन, तीन जिलों में निकाली गईं रैलियां


राज्य निर्वाचन आयोग ने पर्याप्त संख्या में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) उपलब्ध कराई हैं, जिसमें 51,537 कंट्रोल यूनिट और 1,10,329 बैलट यूनिट शामिल हैं। अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया संभालने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। प्रत्येक मतदाता दो वोट डालेगा- एक जिला परिषद और एक पंचायत समिति क्षेत्र के लिए। जिला परिषद का बैलट सफेद बैलट यूनिट पर होगा, जबकि पंचायत समिति का बैलट गुलाबी बैलट यूनिट पर होगा।

जालना की निर्विरोध महापौर चुनी गईं भाजपा की वंदना मागरे  
भाजपा पार्षद वंदना मागरे को शुक्रवार को महाराष्ट्र के जालना नगर निगम (जेएमसी) की महापौर चुना गया। उन्हें निर्विरोध चुना गया, क्योंकि किसी अन्य पार्टी ने उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारा। भाजपा के एक अन्य पार्षद राजेश राउत को भी उपमहापौर के पद के लिए निर्विरोध चुना गया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed