फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   election wave of BJP will be created with the grand arrangements of Kumbh in Prayag

प्रयागराज में कुंभ मेले के भव्य आयोजन से बहेगी भाजपा की चुनावी बयार

Wed, 26 Dec 2018 01:52 AM IST
Gaurav Pandey अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 26 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
election wave of BJP will be created with the grand arrangements of Kumbh in Prayag
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी घटना को एक ‘मेगा इवेंट’ में तब्दील करने के लिए जाने जाते हैं। चाहे उनका अपना शपथ ग्रहण समारोह रहा हो, विदेशों की यात्राएं रही हों या किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का भारत आना रहा हो, उन्होंने हर छोटे-बड़े कार्यक्रम को एक बड़ा आयाम दिया और भारत को पूरी दुनिया में एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने की कोशिश की। 

विज्ञापन


प्रयागराज में चल रहे कुंभ के माध्यम से भी वे न सिर्फ ‘ब्रांड इंडिया’ को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि यह भी स्थापित कर रहे हैं कि हिंदू और हिंदुत्व का मुद्दा ही उनकी, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। कुंभ के भव्य और सफल आयोजन के जरिए पीएम मोदी अपने उस हिंदू वोट बैंक तक भी एक सकारात्मक संदेश देना चाहते हैं जो राम मंदिर की आस में अब तक उनकी तरफ नजरें गड़ाए बैठा है। 
विज्ञापन


कुंभ मेले में लाखों साधु-संतों के बीच 31 जनवरी व एक फरवरी को हिंदू धर्म संसद भी आयोजित होने वाली है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी उपस्थित रहने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस संसद से मंदिर निर्माण की कुछ राह निकल सकती है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और स्वयं प्रधानमंत्री मोदी की कुंभ में उपस्थिति से जनता में एक बड़ा संदेश जाएगा, इसमें कोई शक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रवासी भारतीयों तक संदेश पहुंचाना बड़ा मकसद

प्रयागराज का कुंभ मेला 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन पहले शाही स्नान के साथ शुरू होकर चार मार्च को महाशिवरात्रि पर स्नान के साथ संपन्न होगा। इसी बीच भाजपा ने 21-23 जनवरी को अप्रवासी भारतीय सम्मलेन का आयोजन वाराणसी में किया है। इस सम्मेलन में आने वाले अप्रवासी मेहमानों को कार्यक्रम की समाप्ति के बाद प्रयागराज में कुंभ मेला दिखाने की योजना है। 

कुंभ की भव्यता के सहारे मोदी सरकार भारतीयों के बीच अपनी हिंदूवादी छवि मजबूत करना चाहती है। ध्यान रहे कि यह अप्रवासी भारतीय समूह पीएम की विदेश यात्राओं के समय उनका सबसे बड़ा समर्थक बनकर उभरा है। इसके आलावा यही वर्ग भाजपा और राष्ट्रीय सेवक संघ को सबसे ज्यादा आर्थिक मदद भी करता रहा है। ऐसे में इस वर्ग के बीच भाजपा अपनी मजबूत हिंदूवादी छवि को चमकाने की हर संभव कोशिश करेगी। 

चुनाव के पूर्व हिंदू जनता तक पहुंच

पीएम मोदी की छवि हिंदूवादी की रही है। माना जाता है कि भाजपा को मिले एतिहासिक जनमत के पीछे उनकी यही छवि सबसे ज्यादा कारगर साबित हुई। ऐसे में अगले चुनाव के पूर्व वे अपने उस वोट बैंक तक एक सकारात्मक संदेश अवश्य देना चाहेंगे और इसके लिए कुंभ से बेहतर अवसर और कोई दूसरा नहीं हो सकता था। कुंभ मेले की संगम की तस्वीरें तमाम व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। इससे एक सकारात्मक माहौल तैयार हो रहा है जो अंततः भाजपा के पक्ष में जाएगा। 

हिंदू धर्म संसद से बनेगा माहौल

केंद्र सरकार व भाजपा पर अगले आम चुनाव के पहले राम मंदिर के निर्माण के लिए कानून बनाने का दबाव बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में धर्म संसद, अहमदाबाद में संतों की अखिल भारतीय बैठक में राममंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून बनाने की मांग की जा चुकी है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम व भैया जी जोशी ने रामलीला मैदान में आयोजित विहिप की रैली में मंदिर को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ाया है। 

विहिप के नेतृत्व में कुंभ नगरी में आयोजित धर्म संसद में राम मंदिर पर फैसला लेने की बात कही जा रही है। इस पूरे प्रकरण से यह साफ है कि सबकी निगाह धर्म संसद से पारित होने वाले प्रस्ताव पर होगी। चुनाव से ठीक पूर्व इस तरह के आयोजन से भाजपा के मंसूबों को ताकत मिलेगी।

21-22 फरवरी को पूर्वांचल में भाजपा के किसान मोर्चे का राष्ट्रीय अधिवेशन भी आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस कार्यक्रम में किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं करने वाले हैं। कुंभ के माहौल में इस कार्यक्रम के जरिए से भी किसानों तक सकारात्मक संदेश दिए जाने की योजना कारगर साबित हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed