{"_id":"5cc7b9d2bdec2207186a4729","slug":"election-commission-will-decide-today-on-narendra-modi-amit-shah-and-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी-शाह और राहुल गांधी पर चुनाव आयोग आज करेगा फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी-शाह और राहुल गांधी पर चुनाव आयोग आज करेगा फैसला
Tue, 30 Apr 2019 08:28 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 30 Apr 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी- अमित शाह- राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन पर आज फैसला लेगा। आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन तीनों नेताओं पर कुल 11 मामलों में आज सुनवाई होगी। चुनाव आयोग पर लगातार यह आरोप लग रहे हैं कि वह पीएम और आला नेताओं पर कार्रवाई में लगातार कोताही कर रहा है।
विज्ञापन
जिन मामलों में सुनवाई होनी है। उसमें छह मामले पीएम पर दो अमित शाह और तीन मामले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हैं। उपनिर्वाचन अधिकारी चंद्र भूषण ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मामलों की जांच के बाद शिकायतों पर सुनवाई 1 मई को होगी। आयोग की मीडिया ब्रीफिंग में डाक्टर संदीप सक्सेना ने कहा कि इन मामलों में जानबूझ कर देरी की कोई वजह नहीं है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग में एमसीसी का काम कई श्रेणियों में कई अधिकारियों के मध्य बंटा है। इस कारण जांच में समय लगा है। उन्होंने किसी प्रभाव में देरी संभावना को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में आयोग का बचाव किया।
विज्ञापन
उधर इस मामले को लेकर कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। कांग्रेस ने मांग की है कि आयोग को 24 घंटे के भीतर पीएम मोदी और अमित शाह के ऊपर एमसीसी उल्लंघन में कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया जाए। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में मंगलवार को सुनवाई करेगा।