फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission says FIR should be lodged against celebrators and suspend police station incharge

चुनाव आयोग: जश्न मानने वालों पर एफआईआर दर्ज हो और थाना प्रभारी को निलंबित करें

Mon, 03 May 2021 02:34 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 03 May 2021 02:34 AM IST
सार

  • चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया, आयोग ने लोगों के जमा होने और जीत के जश्न की खबरों का संज्ञान लिया है

विज्ञापन
Election Commission says FIR should be lodged against celebrators and suspend police station incharge
चुनाव आयोग - फोटो : social media

विस्तार

पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ लोगों की जीत का जश्न मनाने की तस्वीरें सामने आते ही चुनाव आयोग सख्त हो गया। आयोग ने देश के विभिन्न हिस्सों में जीत का जश्न मनाने के लिए जाम होने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई के लिए आदेश जारी किया।

विज्ञापन


मुख्य सचिवों को जारी आदेश में आयोग ने पांचों राज्यों में कार्यकर्ताओं को घर पर ही जश्न मनाने का आह्वान
मुख्य सचिवों को जारी किए गए आदेश में कहा, यदि कहीं भी जीत का जश्न मनाने के  लिए लोगों का जमावड़ा हो तो ऐसी स्थिति में एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित किया जाए। चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया, आयोग ने लोगों के जमा होने और जीत के जश्न की खबरों का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना रविवार को हुई। इसमें मतगणना स्थल पर कोरोना जांच रिपोर्ट के आधार पर ही पार्टी कार्यकर्ता उम्मीदवारों और एजेंटों को प्रवेश दिया गया। इतना ही नहीं कोरोना के सख्त प्रोटोकॉल के मध्य मतगणना को अंजाम दिया गया। आयोग ने विधानसभा चुनावों वाले पांच राज्यों के मुख्यसचिवों को निर्देश दिया है। इसमें कहा गया कोरोना संक्रमण के प्रसार के मद्दे नजर आयोग ने विजय जुलूस और लोगों के एकत्र होने पर पहले से ही पाबंदी लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु में जश्न की तस्वीरें
सबसे पहले जश्न की तस्वीरें तमिलनाडु से देखने को मिली। यहां विपक्षी गठबंधन द्रमुक को भारी बहुमत मिलने की खबरों के मध्य बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समर्थक पार्टी कार्यालय में एकत्र होने लगे। इस पर द्रमुक नेता टीकेएस एलागनव ने लोगों को वापस घर भेजा और कहा, एक जिम्मेदार दल होने की हैसियत से उनके लिए जीवन का खासा मूल्य है।

बंगाल में भी तृणमूल कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भी तृणमूल कार्यकर्ता जश्न मनाने के लिए सड़कों पर आए। आयोग के आदेश के बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोका। लेकिन कई जगह लोग खुशियां मनाते दिखे।


हमारे निर्देशों की हो रही अनदेखी, कार्यकर्ताओं को रोके पार्टियां: आयोग
चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के प्रमुखों को भी पत्र लिखकर कहा, मतगणना के दौरान और उसके बाद विजय जुलूसों पर पाबंदी लगाए जाने के बावजूद जश्न मनाने वाले अपने कार्यकर्ताओं को कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने से रोकने के लिए कहा है। आयोग ने कहा, हमारे निर्देशों की अनदेखी की जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उन राज्यों में जश्न मनाए जाने की रिपोर्ट है, जहां वोटों की गिनती चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed