फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   election commission issued new guidelines for exit poll for assembly election held in past

फैसला: एग्जिट पोल के प्रसारण पर चुनाव आयोग हुआ सख्त, मीडिया संस्थानों के लिए जारी किए ये निर्देश

Wed, 28 Apr 2021 03:08 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 28 Apr 2021 03:08 PM IST
सार

एग्जिट पोल को लेकर चुनाव आयोग ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल के आखिरी चरण के चुनाव के ठीक बाद कोई भी मीडिया संस्थान या टीवी एग्जिट पोल जारी नहीं कर सकता।

विज्ञापन
election commission issued new guidelines for exit poll for assembly election held in past
भारतीय निर्वाचन आयोग - फोटो : ईसीआई की आधिकारिक वेबसाइट

विस्तार

गुरुवार यानी 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के आठवें और आखिरी चरण के चुनाव हैं और आखिरी चरण के चुनाव से पहले एग्जिट पोल को लेकर चुनाव आयोग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, कोई भी चैनल या मीडिया संस्थान साढ़े शाम सात बजे से पहले चुनावी एग्जिट पोल प्रसारित नहीं कर सकता है।

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को ही पश्चिम बंगाल, केरल, पुडुचेरी, असम और तमिलनाडु के लिए एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आठवें चरण के मतदान होने के तुरंत बाद ही एग्जिट पोल नहीं प्रसारित किए जाएंगे। पोल साढ़े शाम सात बजे के ही जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन


इसके अलावा एक और अन्य आदेश में चुनाव आयोग ने परिणाम के दिन विजय जुलूस निकालने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। मंगलवार को चुनाव आयोग ने यह फैसला सुनाया था और भाजपा ने इस फैसले का स्वागत किया था। चुनाव आयोग ने कहा कि परिणाम वाले दिन कोई भी राजनैतिक पार्टी विजय जुलूस या रैली नहीं निकालेगी। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यह फैसला लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पश्चिम बंगाल की 292 सीटों पर एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। बंगाल में कुल 294 सीटे हैं लेकिन बीते दिनों कोरोना की वजह से दो उम्मीदवारों की मौत हो गई, जिसकी वजह से वहां चुनाव रद्द कर दिया गया। बता दें कि बंगाल में आठ चरणों में चुनाव किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed