फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission imposes a 24hour ban on West Bengal BJP chief Dilip Ghosh for violation of Model Code of Conduct

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई : बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष के प्रचार करने पर लगाई 24 घंटे की रोक

Thu, 15 Apr 2021 07:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 15 Apr 2021 07:30 PM IST
सार

  • चुनाव आयोग ने बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष के प्रचार करने पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया है
  • दिलीप घोष पर सीतलकूची  घटना को लेकर भड़काऊ बयान देने का आरोप

विज्ञापन
Election Commission imposes a 24hour ban on West Bengal BJP chief Dilip Ghosh for violation of Model Code of Conduct
पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में पांचवे चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष के प्रचार करने पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया है।  यह प्रतिबंध 15 अप्रैल को शाम 7 बजे से लेकर 16 अप्रैल को शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगा। चुनाव आयोग ने दिलीप घोष पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि निर्वाचन आयोग ने घोष को ‘‘कड़ी चेतावनी’’ दी है और उन्हें आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान सार्वजनिक टिप्पणी करते समय इस तरह के बयान देने से परहेज करने की सलाह दी।
विज्ञापन


बता दें कि चुनाव आयोग ने 13 अप्रैल को दिलीप घोष के एक भड़काऊ बयान को लेकर नोटिस भेजा था। बयान में घोष ने कथित रूप से कहा था कि अगर कोई कानून हाथ में लेगा तो सीतलकूची जैसी घटना अनेक स्थानों पर फिर से हो सकती है। दिलीप घोष ने कहा था कि सीतलकूची में  शैतान लड़कों को गोली लगी।अगर कोई भी अपने हाथ में कानून लेने की हरकत करता है तो उसके साथ भी ऐसा ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने इसके बाद नोटिस जारी कर कहा था कि इस तरह के बयानों का कानून-व्यवस्था चरमरा सकती है। बता दें कि कूच बिहार के सीतलकूची में केंद्रीय बलों की गोलीबारी में चार लोग मारे गए थे।

भाजपा नेता शायंतन बसु को चुनाव आयोग का नोटिस
वहीं इससे पहले चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के नेता शायंतन बसु को नोटिस भेजते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। चुनाव आयोग के नोटिस में शायंतन बसु पर भड़काऊ भाषण का आरोप लगाया गया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि बसु ने भाषण के द्वारा राज्य के लोगों को डराने और धमकाने की कोशिश की है जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। बसु से इस मामले में 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है। 


पश्चिम बंगाल में चार चरणों का मतदान पूरा
पश्चिम बंगाल में सत्ता संग्राम का आधा सफर यानी चार चरणों का मतदान  पूरा हो गया है। यानी 295 सीटों में से 135 सीटों पर मतदान हो चुका है। इस बार में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सामने भाजपा ने गंभीर चुनौती पेश की है। नए समीकरण में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर है। पांचवें चरण में शनिवार को राज्य के उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के कुल 6 जिलों की 45 सीटों पर मतदान होना है। जिसमें कुल 342 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम के हवाले होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed