{"_id":"60901dd4139cfd629b49a324","slug":"election-commission-deferred-election-on-two-assembly-seats-in-west-bengal-and-one-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग : पश्चिम बंगाल की दो और ओडिशा की एक विधानसभा सीट पर चुनाव टाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव आयोग : पश्चिम बंगाल की दो और ओडिशा की एक विधानसभा सीट पर चुनाव टाला
Mon, 03 May 2021 09:29 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 03 May 2021 09:29 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल की जांगीपुर और समसेरगंज विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव और ओडिशा कर पीपली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव टाला गया है। इन सीटों पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से जुड़े प्रत्याशियों के निधन की वजह से चुनाव और उपचुनाव होना था।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
- फोटो : Election Commission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की दो सीट पर चुनाव और ओडिशा की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव टाल दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को यह जानकारी दी है। बता दें कि इन सीटों पर 16मई को मतदान होना था।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की जांगीपुर और समसेरगंज विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव और ओडिशा कर पीपली विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव टाला गया है। इन सीटों पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से जुड़े प्रत्याशियों के निधन की वजह से चुनाव और उपचुनाव होना था।
विज्ञापन
आयोग ने एक बयान में कहा कि सभी तथ्यों और पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिली जानकारी तथा लॉकडाउन एवं आपदा प्रबंधन कानून के तहत लगी पाबंदियों पर विचार करते हुए यह फैसला किया गया है कि चुनाव कार्यक्रमों को स्थगित किया जाए।
विज्ञापन
उसने बताया कि महामारी के हालात की समीक्षा के बाद नई अधिसूचना जारी की जाएगी। आयोग ने यह भी कहा कि इन संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से हटाने का भी फैसला हुआ है।