फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   election commission announce polling on Eid opposition parties said ec bias against muslims bjp replied

बंगाल: ईद पर मतदान के एलान से बिफरीं विपक्षी पार्टियां, चुनाव आयोग पर लगाया यह आरोप

Wed, 21 Apr 2021 08:24 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 21 Apr 2021 08:24 AM IST
सार

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की समशेरगंज विधानसभा सीट पर मतदान के लिए ईद का दिन चुना है। जिस पर राजनीति शुरू हो गई। आयोग के इस फैसले पर टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं, जबकि भाजपा ने पलटवार किया है।

विज्ञापन
election commission announce polling on Eid opposition parties said ec bias against muslims bjp replied
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

विस्तार

 चुनाव आयोग के ईद के दिन मतदान कराने के फैसले के बाद तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों ने चुनाव आयोग के इरादे पर सवाल किया है और चुनावी पैनल पर मुस्लिमों के खिलाफ पक्षपाती होने का आरोप लगाया है। विपक्षी पार्टियों के आरोप पर भाजपा ने पलटवार किया और कहा कि बीहू और चिथिरई के दिन भी मतदान हुए हैं।

विज्ञापन


ईद के तीन दिन बाद हों मतदान - इमाम एसोसिएशन
पश्चिम बंगाल में मस्जिद समिति की सबसे बड़ी संस्था बंगाल इमाम एसोसिएशन ने मंगलवार को चुनाव आयोग से अपील की कि वो समशेरगंज विधानसभा सीट पर ईद के कम से कम तीन दिन बाद मतदान की तारीख रखें। यहां कांग्रेस उम्मीदवार रेजाउल हक की मौत के बाद चुनाव होने हैं।.बता दें कि रेजाउल हक के कोविड 19 संक्रमित होने के बाद उनकी पिछले गुरुवार को मौत हो गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद याहिया ने कहा कि 14 मई या उससे एक दिन पहले 13 मई को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ये निर्भर करता है कि चांद कर दिखेगा। उन्होंने चुनाव आयोग को सलाह दी है कि मुर्शिदाबाद के समशेरगंज विधानसभा सीट पर ईद के तीन बाद मतदान होने चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां मुस्लिम वोटर्स बहुमत में हैं।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से की अपील

वहीं मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से अपील की कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पश्चिम बंगाल के बाकी के तीन चुनाव एक ही दिन या दो दिन में करवा लें। बता दें कि देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से फैल रहा है। 

तीनों चरण के चुनाव एक ही दिन करें चुनाव आयोग - ममता
दिनाजपुर की एक रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर चुनाव आयोग से अनुरोध करती हूं कि अगले तीन चरण के चुनाव एक ही दिन कर दिए जाएं। अगर एक ही दिन ये संभव नहीं है तो इसे दो दिन में पूरा किया जाए और एक दिन बचाया जाए। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि आपसे अनुरोध है कि भाजपा क्या कहती है, इस आधार पर फैसला मत लीजिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed