फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   election commission annaounce rajya sabha election polls held on this date

Rajya Sabha Election: 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान; NDA को छह सीटों का फायदा होना तय

Mon, 29 Jan 2024 03:46 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 29 Jan 2024 03:46 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने एलान किया है कि राज्यसभा की 56 सीटों के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। आयोग ने बताया कि 50 सदस्य दो अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे, जबकि छह सदस्य तीन अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे।

विज्ञापन
election commission annaounce rajya sabha election polls held on this date
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग ने एलान किया है कि राज्यसभा की 56 सीटों के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। 15 राज्यों की 56 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव होना है। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को यह जानकारी दी। आयोग ने बताया कि 50 सदस्य दो अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे, जबकि छह सदस्य तीन अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे। जिन राज्यों से सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और राजस्थान शामिल हैं। 
विज्ञापन


15 राज्यों की 56 सीटों पर होगा चुनाव
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, आंध्र प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों, बिहार में छह सीटों, छत्तीसगढ़ में एक सीट पर, गुजरात में चार सीटों, हरियाणा में एक सीट पर, हिमाचल प्रदेश में एक सीट पर, कर्नाटक में चार सीटों, मध्य प्रदेश में पांच सीटों, महाराष्ट्र में छह सीटों, तेलंगाना में तीन सीटों, उत्तर प्रदेश में 10 सीटों, उत्तराखंड में एक सीट पर, पश्चिम बंगाल में पांच सीटों, ओडिशा में तीन सीटों और राजस्थान में तीन सीटों पर चुनाव होने हैं। 
विज्ञापन


जिन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल इस साल समाप्त हो रहा है, उनमें अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह आदि का नाम शामिल है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल भी इसी साल खत्म हो रहा है। जेपी नड्डा अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। अब जेपी नड्डा को हिमाचल प्रदेश से अलग किसी अन्य राज्य से चुनाव लड़ना होगा क्योंकि वहां भाजपा आंकड़ों में कांग्रेस से पिछड़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीए को छह सीटों पर बढ़त तय
चुनाव के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को छह सीटों की बढ़त मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में राज्यसभा में एनडीए के 114 सदस्य हैं जिनमें भाजपा के 93 सदस्य शामिल हैं। कांग्रेस 30 सदस्यों के साथ उच्च सदन में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है और उसे दो सीटों का फायदा होने की उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को भाजपा से सीट मिलने की संभावना है। वर्तमान में यह सीट भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के पास है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, राज्य पार्टी नेतृत्व अपनी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को हिमाचल से उतारने वाली है। प्रदेश में सत्तारूढ़ होने के चलते प्रियंका का यहां से जीतना तय है। राज्यसभा में वापसी के लिए नड्डा को अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के बाहर से मैदान में उतरना होगा।

बिहार में भाजपा और जदयू के साथ आने से राजद और कांग्रेस के हिस्से वाली दो सीटें एनडीए के खाते में आएंगी। बिहार में खाली हुई छह सीटों में जदयू व राजद के पास दो-दो और कांग्रेस व भाजपा के पास एक-एक सीट थी। 


इसी तरह अजित पवार के गुट वाली एनसीपी के सत्ता में आने के कारण महाराष्ट्र में भी एनडीए को दो सीटें मिलने की संभावना है। महाराष्ट्र में खाली हो रही छह सीटों में भाजपा के पास तीन, एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के पास एक-एक सीट थीं। गुजरात में कांग्रेस के खाते की दो सीटें भाजपा को मिलने वाली हैं। कांग्रेस को तेलंगाना में दो सीटों की बढ़त मिलेगी, लेकिन गुजरात में दो और बिहार व पश्चिम बंगाल में एक-एक सीट का नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed