{"_id":"603814cf8ebc3ee94b35d439","slug":"ekta-kapoor-and-prasoon-joshi-welcome-ott-guidelines","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता कपूर, प्रसून जोशी ने ओटीटी दिशा-निर्देशों का किया स्वागत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एकता कपूर, प्रसून जोशी ने ओटीटी दिशा-निर्देशों का किया स्वागत
Fri, 26 Feb 2021 02:51 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
ओटीटी प्लेटफॉर्मस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सामग्री को लेकर सरकार के नए दिशा-निर्देशों का एकता कपूर, प्रीतीश नंदी, प्रसून जोशी, प्रियदर्शन और विक्रम भट्ट जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने स्वागत किया है। इन हस्तियों का कहना है कि बिना जिम्मेदारी के रचनात्मक आजादी नहीं हो सकती है। वहीं, नंदी ने कहा, सरकार को इन नियमों को सावधानी से लागू करना चाहिए।
विज्ञापन
बॉलीवुड में चर्चित फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों की जमात में शामिल एकता, विक्रम और प्रियदर्शन ने कहा, सरकारर की ओर से लाए गए ये दिशा-निर्देश बड़ा कदम है। एएलटी बालाजी नाम से ओटीटी प्लेटफॉर्म चलाने वालीं एकता कपूर ने कहा, ये नियम डिजिटल न्यूज मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए नए आयाम बनाएगी।
विज्ञापन
वहीं, नंदी ने कहा, नियमों को लागू करने में एक भी चूक से पूरी प्रक्रिया की साख पर असर पडे़गा। हमें बहुत संभलकर चलना होगा। यह तो बस एक शुरुआत है। वहीं, विक्रम भट्ट ने कहा, यह कोई सेंसरशिप नहीं है। यह तो शिकायतों की सुनवाई के लिए एक व्यवस्था है।
विज्ञापन
वहीं, चर्चित कॉमेडी फिल्म हेराफेरी के निर्देशक प्रियदर्शन ने कहा, कला की आजादी का सम्मान होना चाहिए, मगर नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई की भी व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं, सीबीएफसी के चेयरमैन और गीतकार प्रसून जोशी ने कहा, इससे रचनात्मक उद्योग में और परिपक्वता और गुणवत्ता आएगी।