फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   eknath shinde iphone lost british airways flight mumbai airport police recovered phone

लंदन से लौटे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे: ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में भूले आईफोन, रात 3 बजे एयरपोर्ट पर मची खलबली

Fri, 18 Sep 2026 05:28 PM IST
Sunil Mehrotra सुनील मेहरोत्रा
Updated Fri, 18 Sep 2026 05:28 PM IST
सार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आईफोन मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद ब्रिटिश एयरवेज के विमान में छूट गया। घर पहुंचने के बाद फोन गायब होने का पता चला। मामले की जानकारी मिलने पर मुंबई पुलिस और एयरलाइन सुरक्षा टीम ने विमान में तलाशी लेकर करीब एक घंटे में फोन बरामद कर लिया।

विज्ञापन
eknath shinde iphone lost british airways flight mumbai airport police recovered phone
एयरपोर्ट पर देर रात क्यों मची हलचल? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आईफोन हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ब्रिटिश एयरवेज के विमान में ही छूट गया रहा। हफ्ते भर के लंदन दौरे के बाद शिंदे का विमान देर रात करीब दो बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड हुआ था। एयरपोर्ट से बाहर निकलकर शिंदे अपने घर भी पहुंच चुके थे, लेकिन रात करीब 3 बजे उन्हें अचानक अहसास हुआ कि उनका आईफोन गायब है। इसके बाद पूरी टीम अलर्ट हो गई और एयरपोर्ट पर फोन की खोजबीन शुरू हो गई।
विज्ञापन


जैसे ही शिंदे को फोन न मिलने की बात पता चली, उनकी टीम ने तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी। मुंबई पुलिस ने बिना देर किए ब्रिटिश एयरवेज के सुरक्षा कर्मचारियों से संपर्क साधा। पुलिस और एयरलाइन की सिक्योरिटी टीम ने मिलकर प्लेन के अंदर तलाशी अभियान शुरू किया। सर्च ऑपरेशन शुरू होने के करीब एक घंटे बाद, तड़के 4 बजे के आसपास फोन को विमान के भीतर से सुरक्षित ढूंढ निकाला गया। इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने राहत की सांस ली और फोन ले जाकर डिप्टी सीएम को वापस सौंपा।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री शिंदे रोजमर्रा की बातचीत और वीडियो कॉल के लिए मुख्य रूप से आईफोन का ही इस्तेमाल करते हैं। आधिकारिक बैठकों के दौरान वह अक्सर अपना फोन अपने पर्सनल असिस्टेंट को थमा देते हैं। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब शिंदे का फोन इस तरह कहीं छूटा हो। इससे पहले भी जब वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, तब उनका एक मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने ढूंढकर बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकनाथ शिंदे बीते 5 सितंबर को अपने कुछ सहयोगियों के साथ लंदन के दौरे पर गए थे। अपने करीब एक हफ्ते के इस ब्रिटेन प्रवास के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जहां उन्हें तीन सम्मान भी दिए गए। अपनी इस यात्रा के दौरान शिंदे क्रिकेटर विराट कोहली से भी मिले थे और उन्होंने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के ऐतिहासिक पूर्व निवास पर बने स्मारक का दौरा किया था। इसके अलावा लंदन की सड़कों पर शिंदे का वड़ा पाव खाते हुए अंदाज भी काफी चर्चा में रहा था, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed