फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   eighteen cylinder blast

ताबड़तोड़ फटे 18 गैस सिलेंडर, चौकी इंचार्ज समेत 11 झुलसे

Thu, 16 Jun 2016 05:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 16 Jun 2016 05:14 AM IST
विज्ञापन
eighteen cylinder blast
बनारस में सिलेंडरों में हुआ धमाका। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी

सिगरा का लल्लापुरा इलाका बुधवार की दोपहर एलपीजी सिलेंडरों के विस्फोट से थर्रा उठा। एक-एक कर 18 धमाकों से अफरातफरी मच गई। लल्लापुरा पुलिस चौकी से चंद कदम दूर स्थित ईशा खान की दूकान में गैस की अवैध रिफिलिंग के दौरान ये धमाके हुए। इसकी चपेट में आकर लल्लापुरा पुलिस चौकी प्रभारी और उनके साथी कांस्टेबल सहित 11 लोग झुलस गए।

विज्ञापन


धमाके से ईशा की दूकान में धधकी आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों को दो घंटे लग गए। धमाके इतने तेज थे कि ईशा के अगल-बगल की दूकानों की खिड़कियां, दरवाजे और छतों में दरार आ गई। हादसे के बाद से ईशा फरार है। सिगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ईशा की तलाश तेज कर दी है। हादसे के बाद आसपास का पूरा इलाका पुलिस ने एहतियातन खाली करा लिया था।
विज्ञापन


लल्लापुरा के कोनाद्वार मुहल्ले में दालमंडी इलाके के ईशा खान की स्टोव, कुकर और गैस चूल्हा मरम्मत की लगभग दो दशक पुरानी दूकान है। इसकी आड़ में ईशा बड़े घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे गैस सिलेंडर की अवैध रिफिलिंग का काम करता था। बुधवार को पौने 11 बजे के लगभग ईशा की दूकान में अचानक तेज धमाका हुआ और आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची

eighteen cylinder blast
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी

तब तक दूसरा धमाका हुआ तो लल्लापुरा पुलिस चौकी प्रभारी अमरेंद्र पांडेय और कांस्टेबल उमाशंकर भागकर मौके पर आए। दोनों ईशा की दूकान में घुसे तब तक एक और धमाका हुआ और दोनों झुलस गए। चौकी इंचार्ज ने बहादुरी दिखाते हुए दूकान में मौजूद दो लोगों को बाहर निकाला। सूचना पाकर करीब 11 बजे फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। तब तक एक-एक कर सिलेंडरों का फटना जारी रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 18 धमाके सुनाई पड़े। फायरब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद करीब एक बजे आग पर काबू पाया। धमाके की चपेट में आकर घायल होने वालों में डॉ. महबूब, रतन नेपाली, शफीक जलाल, मो. यासीन, इदरीश अंसारी, अब्दुल हमीद, विनोद चौरसिया, कल्लू, मनोज कुमार को उपचार के लिए सिविल डिफेंस के लोगों की मदद से मंडलीय अस्पताल भेजा गया।

चौकी इंचार्ज और उनके साथी सिपाही ने एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि ईशा की दुकान के सामने महेंद्र की दूकान में भी अवैध रिफिलिंग का धंधा होता है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वह भाग निकला।  गैस कटर से उसकी दूकान का शटर काटकर पुलिस ने पांच बड़े सिलेंडर और 10 छोटे गैस सिलेंडर बरामद किए।

चेतगंज क्षेत्राधिकारी एएसपी अनुराग आर्या ने बताया कि ईशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का निर्देश सिगरा थानाध्यक्ष को दिया गया है। महेंद्र को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed