{"_id":"68e243c2b9daadcefe0cda0c","slug":"egg-thrown-at-garba-event-in-mira-road-nitesh-rane-warns-those-with-jihadi-mindset-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मीरा रोड में गरबा कार्यक्रम में फेंका गया अंडा, नितेश राणे ने जिहादी मानसिकता वालों को दी चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मीरा रोड में गरबा कार्यक्रम में फेंका गया अंडा, नितेश राणे ने जिहादी मानसिकता वालों को दी चेतावनी
Sun, 05 Oct 2025 03:39 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 05 Oct 2025 03:39 PM IST
सार
महाराष्ट्र के मीरा रोड इलाके में एक गरबा कार्यक्रम में अंडा फेंके जाने की घटना पर मंत्री नितेश राणे ने निंदा की है। उन्होंने इस घटना को लेकर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा के तहत केस भी दर्ज किया है।
विज्ञापन
नितेश राणे, भाजपा नेता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा विधायक नितेश राणे ने राज्य के मीरा रोड इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी में हुए गरबा कार्यक्रम पर अंडा फेंकने की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने साफ कहा कि 'जिहादी मानसिकता' वाले लोग बख्शे नहीं जाएंगे।
यह भी पढ़ें - Politics: 'रूस ने पाकिस्तान को नहीं बेचे JF-17 के इंजन', भाजपा ने कहा- कांग्रेस फैला रही भारत विरोधी जानकारी
कब-कहां और क्या है पूरी घटना?
यह घटना 30 सितंबर की रात 10.30 बजे से 11 बजे के बीच हुई, जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 16वीं मंजिल से जेपी नॉर्थ गार्डन सिटी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के कॉमन एरिया में अंडा फेंक दिया। पुलिस ने इस व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 300 के तहत मामला दर्ज किया है। यह धारा धार्मिक पूजा या समारोह में बाधा डालने वालों पर लागू होती है।
विज्ञापन
मंत्री नितेश राणे ने दी सख्त चेतावनी
वहीं इस मामले पर मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री नितेश राणे ने कहा कि वे हिंदू समुदाय के साथ एकजुटता दिखाने आए हैं। उन्होंने चेतावनी दी, 'मैं यहां जिहादी मानसिकता वाले लोगों को चेतावनी देने आया हूं। उन्हें याद रखना चाहिए कि यह पाकिस्तान नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।' नितेश राणे ने स्थानीय पुलिस पर भी आरोप लगाया कि वे ऐसी घटनाओं पर आंखें मूंद लेते हैं।
यह भी पढ़ें - Congress: 'देश में अमीरी और गरीबी की खाई को बढ़ा रही सरकार', कांग्रेस ने केंद्र पर आरोप लगाकर किया बड़ा दावा
सीएम फडणवीस से कड़ी कार्रवाई की करेंगे मांग- नितेश
उन्होंने कहा कि वे इस मामले को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को देंगे ताकि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जा सके। इस घटना ने मीरा रोड में रहने वाले लोगों में डर और चिंता पैदा कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।