फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ed rs 260 crore earned by selling smuggled gold from Bangladesh in India, local jewelers bought it

ED: बांग्लादेश से तस्करी का सोना भारत में बेचकर कमाए 260 करोड़ रुपये, स्थानीय ज्वैलर्स ने खरीदा

Fri, 04 Jul 2025 07:26 PM IST
निर्मल कांत डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 04 Jul 2025 07:26 PM IST
सार

ED: ईडी ने बांग्लादेश से सोना तस्करी करने वाले दो आरोपियों की 3.76 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। आरोप है कि उन्होंने तस्करी का सोना भारत में स्थानीय ज्वैलर्स को सस्ते दामों पर बेचकर लगभग 260.97 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की। इस मामले में अब तक ईडी ने कुल 64.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।

विज्ञापन
ed rs 260 crore earned by selling smuggled gold from Bangladesh in India, local jewelers bought it
सोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AdobeStock

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), रायपुर जोनल कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत सोना तस्करी सिंडिकेट के सदस्यों सचिन केदार और पुरुषोत्तम कावले की बैंक खातों में पड़ी शेष राशि, फ्लैट, जमीन-जायदाद सहित 3.76 करोड़ रुपये की संपत्ति को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। आरोप है कि ये लोग, बांग्लादेश से सोने की तस्करी कर उसे भारत में बेचते थे। लोकल ज्वैलर्स उस सोने को सस्ते दामों पर खरीद लेते थे। इस तरह आरोपियों ने तस्करी का सोना बेचकर 260.97 करोड़ रुपये, अपराध की आय अर्जित कर ली। 

विज्ञापन


ईडी ने सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 135 के तहत डीआरआई द्वारा दायर अभियोजन शिकायत के आधार पर उक्त मामले की जांच शुरू की थी। अवैध चैनलों के माध्यम से तस्करी का सोना लाने वाले व्यक्ति को "राजस्व आसूचना निदेशालय" डीआरआई ने पकड़ा था। वाहक के कब्जे से बरामद सोना विदेशी मूल का था। विजय बैद उर्फ विक्की द्वारा रायपुर में खपत के लिए उस सोने को लाया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग का दावा- बिहार में 1.5 करोड़ घरों में पहुंचे बीएलओ, 87 फीसदी मतदाताओं को मिले नामांकन फॉर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी की जांच में पता चला है कि सचिन केदार ने विजय बैद के निर्देश पर कोलकाता से राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, नागपुर और मुंबई में तस्करी कर विदेशी सोना खरीदा। उसे आगे सप्लाई कर दिया। सोने की तस्करी भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए की गई थी। इसके बाद विजय बैद ने इस तस्करी के सोने को सुनील कुमार जैन (मेसर्स सहेली ज्वैलर्स), प्रकाश सांखला (मेसर्स नवकार ज्वैलर्स), मेसर्स सुमीत ज्वैलर्स, पुरुषोत्तम कवले (मेसर्स सागर ज्वैलर्स) और धीरज बैद सहित कई ज्वैलर्स को बेचा। इस मामले में, विदेशी मूल के तस्करी वाले सोने और चांदी के रूप में अपराध की कुल आय 260.97 करोड़ रुपये (लगभग) आंकी गई है। अभी तक, इस मामले में ईडी द्वारा कुल 64.14 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क/जब्त की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed