फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED raids several places in Bengal including Kolkata and Jhargram against sand mafia

ED: बंगाल में रेत माफियाओं पर ईडी का शिकंजा, कोलकाता और झारग्राम सहित कई जागह मारे छापे

Fri, 17 Oct 2025 02:07 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 17 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
ED raids several places in Bengal including Kolkata and Jhargram against sand mafia
गोवा में ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में अवैध रेत तस्करी रैकेट पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को एक बड़ा अभियान चलाते हुए राज्य के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह से ही शुरू हुई और देर शाम तक जारी रही। इस कार्रवाई को राज्य में फैले रेत माफिया के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई में से एक माना जा रहा है।

विज्ञापन


ईडी के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, एजेंसी के दलों ने कोलकाता के बेंटिक स्ट्रीट, झाड़ग्राम जिले में दो जगह और पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में एक व्यवसायी के आवास और दफ्तरों पर छापे मारे। इसके अलावा बेहाला, साल्ट लेक सेक्टर फाइव, रीजेंट पार्क, बिधाननगर, कल्याणी और पश्चिम मिदनापुर में भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। सूत्रों के मुताबिक, आसनसोल के मुरुगाशोल इलाके में एक रेत व्यापारी के घर से कुछ नकदी भी बरामद की गई है, हालांकि राशि का आधिकारिक खुलासा अभी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी अधिकारियों ने बताया कि व्यापारी और उससे जुड़े कारोबारी नेटवर्क पर आरोप है कि उन्होंने कई जिलों में अवैध रेत खदानें चलाईं और करोड़ों रुपए के वित्तीय लेन-देन किए। एजेंसी वित्तीय दस्तावेज़ों, व्यापारिक रिकॉर्ड और संपत्तियों की गहन जांच कर रही है।

एजेंसी के अनुसार, व्यापारी पर सरकारी रेत घाटों में वित्तीय अनियमितताएं करने और धन शोधन के भी गंभीर आरोप हैं। ईडी का यह अभियान अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed