फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED raids Paytm and PayU premises again agency takes action in Chinese app loan case

ED: ईडी का पेटीएम व पेयू के परिसरों पर फिर छापा, चाइनीज एप लोन मामले में एजेंसी ने की कार्रवाई

Thu, 15 Sep 2022 06:26 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Sep 2022 06:26 AM IST
सार

ईडी की ओर से यह छापामारी तीन राज्यों के पांच शहरों में विभिन्न ऑपरेटरों की तलाश में की गई। इस बारे में पेटीएम के प्रवक्ता ने बताया कि ईडी ने विभिन्न भुगतान सेवा प्रदाताओं से कुछ व्यापारियों के बारे में जानकारी मांगी। हमने सभी आवश्यक सूचनाएं साझा कर दीं।

विज्ञापन
ED raids Paytm and PayU premises again agency takes action in Chinese app loan case
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्जी चाइनीज लोन कंपनी द्वारा वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नए सिरे से छापा मारा। बुधवार को ईडी ने पेटीएम, पेयू कंपनी व अन्य पेमेंट गेटवे ऑपरेटरों से जुड़े परिसरों में तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, ईडी की ओर से यह छापामारी तीन राज्यों के पांच शहरों में विभिन्न ऑपरेटरों की तलाश में की गई। इस बारे में पेटीएम के प्रवक्ता ने बताया कि ईडी ने विभिन्न भुगतान सेवा प्रदाताओं से कुछ व्यापारियों के बारे में जानकारी मांगी। हमने सभी आवश्यक सूचनाएं साझा कर दीं। प्रवक्ता के मुताबिक, यह कार्रवाई उसी मामले से जुड़ी है, जो एजेंसी ने इस माह की शुरुआत में की थी।
विज्ञापन


इस माह 17 करोड़ रुपये किए थे जब्त  
बता दें कि एजेंसी ने 2 सितंबर को पेटीएम, रेजरपे और कैशफ्री जैसे पेमेंट गेटवे के बंगलूरू स्थित परिसरों पर छापा मारा था। तब ईडी ने चीनी व्यक्तियों द्वारा नियंत्रित संस्थाओं के व्यापारी आईडी और बैंक खातों में रखे गए 17 करोड़ रुपये के धन को जब्त किया था। ईडी ने जांच में पाया था कि इन कंपनियों के फर्जी पते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने की थी बैठक
इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 8 सितंबर को आरबीआई अधिकारियों की बैठक में अवैध ऋण एप से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी। साथ ही ऐसे ऐप के संचालन की जांच के लिए कई उपाय  करने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed