फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED questions BJD MLAs son for eighteen hours in misappropriation of college funds case in Odisha

Odisha: ईडी ने की बीजद सांसद के बेटे से 18 घंटे तक पूछताछ, निजी कॉलेज के धन का दुरुपयोग करने का आरोप

Wed, 06 Mar 2024 05:14 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 06 Mar 2024 05:14 PM IST
सार

प्रयास कांति मंगलवार को पूछताछ के लिए ईडी के समझ पेश हुए। यह पूछताछ बुधवार की सुबह साढ़े चार बजे खत्म हुई। एजेंसी ने पिछले महीने प्रयास कांति के आवास से नौ लाख रूपये नकद और एक हाई एंड कार बरामद किया गया।

विज्ञापन
ED questions BJD MLAs son for eighteen hours in misappropriation of college funds case in Odisha
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : फाइल

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भद्रक में एक निजी कॉलेज के धन के दुरुपयोग मामले में बीजद दल के नेता प्रफुल्ल समल के बेटे प्रयास कांति समल से पूछताछ की। यह पूछताछ करीब 18 घंटे तक चली। पिछले हफ्ते प्रफुल्ल समल से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ
प्रयास कांति मंगलवार को पूछताछ के लिए ईडी के समझ पेश हुए। यह पूछताछ बुधवार की सुबह साढ़े चार बजे खत्म हुई। एजेंसी ने पिछले महीने प्रयास कांति के आवास से नौ लाख रूपये नकद और एक हाई एंड कार बरामद किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि उनपर बारापाड़ा स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (बीएसईटी) के करोड़ो रुपये की हेराफेरी करने का आरोप है।
विज्ञापन


2016 में ओडिशा पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के बाद ईडी ने इस मामले की जांच शुरू की। ईडी ने पिछले महीने मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत भुवनेश्वर और भद्रक के 10 इलाकों में छापेमारी भी की थी। कॉलेज ककी संपत्तियों को खरीदने और बेचने में फर्जी दस्तावेजों का भी इस्तेमाल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रफुल्ल समल नवीन पटनायक सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं। वह वर्तमान में वह भद्रक में भंडारीपोखरी के सांसद है। उन्होंने इन आरोपों को नकार दिया और ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed