फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Herald Case Rahul Gandhi ED New Summen Will be Issued News in Hindi

ED Summons Rahul: राहुल गांधी से आज नहीं होगी पूछताछ, ईडी ने मानी कांग्रेस नेता की गुजारिश, अब सोमवार को बुलाया

Fri, 17 Jun 2022 02:00 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 17 Jun 2022 02:00 AM IST
सार

ओम बिड़ला से मुलाकात के बाद चौधरी ने कहा कि हमने स्पीकर से हमारे साथ हो रहे जुल्म की शिकायत की। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के बर्ताव व कांग्रेस मुख्यालय में प्रवेश पर नाराजगी जताई। 

विज्ञापन
National Herald Case Rahul Gandhi ED New Summen Will be Issued News in Hindi
राहुल गांधी को ईडी का समन - फोटो : Social media

विस्तार

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से ईडी द्वारा की जा रही लगातार व गहन पूछताछ व कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से कांग्रेस का रोष बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को चौथी बार राहुल को तलब किया गया था। इस बीच राहुल गांधी ने ईडी से उनकी मां सोनिया गांधी की सेहत का हवाला देते हुए उन्हें 17 से 20 जून तक पूछताछ के लिए पेश होने से छूट देने का अनुरोध किया। बताया जा रहा है कि ईडी ने राहुल की गुजारिश को मान लिया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 20 जून को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में शामिल होने के लिए नया समन जारी किया है। इसमें उनकी मां और अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बीमारी को देखते हुए एजेंसी को उनके अनुरोध को स्वीकार करने की बात कही गई है। इस बीच, कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात कर नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस के जुल्म पर ऐतराज जताया। 
विज्ञापन


लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को संसद भवन स्थित स्पीकर के कक्ष में बिड़ला से मुलाकात की। मुलाकात के बाद चौधरी ने कहा कि हमने स्पीकर से हमारे साथ हो रहे अन्याय की शिकायत की। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के बर्ताव व कांग्रेस मुख्यालय में प्रवेश पर नाराजगी जताई। चौधरी ने कहा कि पुलिस थानों में भी दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसदों के साथ ऐसा व्यवहार किया जैसे हमारे सांसद और कार्यकर्ता आतंकवादी हों। राहुल गांधी को लगातार 3 दिनों तक 10-12 घंटे लंबी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हमें इसका कोई विरोध नहीं है। हम सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि प्रतिशोध और हिंसा की राजनीति का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने पार्टी संसदीय दल के दफ्तर में बैठक कर राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर उत्पन्न राजनीतिक स्थिति पर भी विचार किया। इसमें कांग्रेस नेताओं के अलावा महासचिवों ने भी भाग लिया। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बैठक में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ दमनकारी कार्रवाई को लेकर आगे की रणनीति पर विचार किया गया। 

गृह मंत्री और वित्त मंत्री को नोटिस भेजा
कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने राहुल गांधी से पूछताछ से जुड़ी सूचनाएं कुछ मीडिया समूहों को चुनिंदा ढंग से लीक की हैं। मुख्य विपक्षी दल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कानून मंत्री किरेन रिजीजू को कानूनी नोटिस भी भेजा है। कांग्रेस सांसद और पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेक तन्खा ने नोटिस में केंद्रीय मंत्रियों से कहा है कि वे राजनीतिक प्रतिशोध के लिए ईडी का इस्तेमाल करना और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के बारे में झूठा विमर्श फैलाना बंद करें।

राष्ट्रपति से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी पर प्रवर्तन निदेशालय की जांच के विरोध में पार्टी मुख्यालय में पुलिस के प्रवेश और पार्टी सांसदों के साथ दुर्व्यवहार के मुद्दे पर एक ज्ञापन सौंपेगा।


रेणुका चौधरी ने किया हंगामा,  देखिये वीडियो
तेलंगाना की राजधानी में प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा हुआ। यहां कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी को जब पुलिसकर्मी ले जाने लगे तो उन्होंने एक पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़ ली। 
 



रेणुका चौधरी ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता चौधरी ने कहा कि वे मुझे धक्का दे रहे थे। मेरे पैरों में समस्या है। मेरा संतुलन बिगड़ा और मैं उन पर गिर गई। मैं उन व्यक्ति से माफी मांगना चाहती हूं, लेकिन मैं भी पुलिस से माफी से उम्मीद करती हूं। हमारे चारों तरफ पुरुष पुलिसकर्मी क्यों थे?
 

चंडीगढ़ : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कई हिरासत में लिए गए
उधर, चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राहुल से पूछताछ का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों को बाद में हिरासत में ले लिया गया। हालांकि कुछ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे राज भवन कूच करेंगे। हम कांग्रेस, सोनिया व राहुल गांधी के साथ खड़े हैं, पीछे नहीं हटेंगे। 

बेंगलुरु में राजभवन कूच, पुलिस ने कहा-गिरफ्तार करेंगे
बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। बेंगलुरु के डीसीपी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश हैं कि फ्रीडम पार्क के अलावा कहीं प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। हमने कांग्रेस नेताओं को यह सूचना दे दी है, फिर भी वे राजभवन की ओर बढ़ेंगे तो हम उन्हें गिरफ्तार करेंगे। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि प्रदर्शन हमारा अधिकार है। हम न्याय के लिए लड़ेंगे। ईडी भाजपा के किसी नेता के खिलाफ जांच नहीं कर रहा है। सिर्फ कांग्रेस नेताओं का प्रताड़ित किया जा रहा है।
 
हिरासत में लिए गए थे कई कांग्रेस नेता
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल और अन्य को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था और तुगलक रोड पुलिस स्टेशन ले जाया गया था। ये नेता नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का विरोध कर रहे थे। नेता राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस मुख्यालय अकबर रोड के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए नेताओं में गौरव गोगोई, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रंजीत रंजन, इमरान प्रतापगढ़ी और अन्य शामिल थे। 

हम विपक्ष के रूप में कैसे काम करेंगे : पायलट
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग का विरोध करते हुए कहा कि तीन दिन पहले हमने कहा था कि हम सत्याग्रह करेंगे। हम एक शांतिपूर्ण मार्च चाहते थे, जिसकी इजाजत नहीं दी गई। आज हम अपना कोई भी विरोध प्रदर्शन करने में सक्षम नहीं हैं। लोकतंत्र में अगर आप बोल नहीं सकते, विरोध नहीं कर सकते तो विपक्ष के रूप में अपना काम कैसे करेंगे। 

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता और मंत्री पुलिस हिरासत में
राजभवन में विरोध प्रदर्शन कर रहे महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों सहित पार्टी के नेताओं को गुरुवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान राजभवन गेट के बाहर लगाए गए बैरिकेड्स को हटाने की कोशिश के जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले, पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट, स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख और कपड़ा मंत्री असलम शेख को हिरासत में लिया गया।


जयराम रमेश को दी नई जिम्मेदारी
कांग्रेस ने जयराम रमेश को सोशल और डिजिटल मीडिया सहित संचार, प्रचार और मीडिया का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया। इससे पहले रणदीप सुरजेवाला के पास यह जिम्मेदारियां थीं। उन्हें अब इनसे मुक्त कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed