फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED is carrying out raids at more than a dozen locations across Jharkhand and West Bengal news in hindi

Raid: बंगाल-झारखंड के 17 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़ा है मामला

Tue, 12 Nov 2024 03:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 12 Nov 2024 03:19 PM IST
सार

ईडी ने झारखंड चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पूर्व मंगलवार को हुई कार्रवाई के बाद बरामद सामान की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। बांग्लादेश सीमा से सटे झारखंड व पश्चिम बंगाल में कई ऐसे गिरोह सक्रिय हैं, जो बांग्लादेशियों को अवैध रूप से सीमा पार कराते हैं।

विज्ञापन
ED is carrying out raids at more than a dozen locations across Jharkhand and West Bengal news in hindi
प्रवर्तन निदेशालाय - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बांग्लादेशी घुसपैठियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड और प. बंगाल में 17 ठिकानों पर छापे मारे। छापों में फर्जी आधार कार्ड, जाली पासपोर्ट, अवैध हथियार, अचल संपत्तियों के दस्तावेज, नकदी, गहने, प्रिंटिंग पेपर और मशीन बरामद किए गए। इसके अलावा फर्जी आधार बनाने के लिए फॉर्म भी जब्त किए। ईडी ने देर रात प. बंगाल से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


ईडी ने झारखंड चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पूर्व मंगलवार को हुई कार्रवाई के बाद बरामद सामान की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। बांग्लादेश सीमा से सटे झारखंड व पश्चिम बंगाल में कई ऐसे गिरोह सक्रिय हैं, जो बांग्लादेशियों को अवैध रूप से सीमा पार कराते हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रॉनी मंडल, संदीप चौधरी और पिंटू हालदर शामिल है।
विज्ञापन


ईडी ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अलग-अलग टीमों ने तलाशी ली। रांची में बरियातू रोड स्थित होटल और शहर में एक रिसॉर्ट में खाता बही और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में दर्ज किया था केस
जून में नौकरी के लालच में सीमा पार कराकर बांग्लादेश से रांची लाई गई एक लड़की ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया था, पर रिसॉर्ट से वह किसी तरह भाग निकली। उसने दलाल व छह महिलाओं के नाम लिए, जिसे पुलिस ने रिसॉर्ट में छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया था। एक महिला के पास फर्जी आधार कार्ड मिला था। इसी आधार पर ईडी ने अवैध घुसपैठ व तस्करी में सितंबर में पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था। 

अवैध घुसपैठ बना चुनावी मुद्दा
झारखंड विधानसभा चुनाव में बांग्लादेशियों की घुसपैठ चुनावी मुद्दा बन गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोरेन सरकार पर घुसपैठ को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके चलते आदिवासी बहुल राज्य में आबादी के स्वरूप में बदलाव हो रहा है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि झारखंड रोहिंग्या व बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए धर्मशाला बन गया है। गृह मंत्री अमित शाह कह चुके हैं कि भाजपा सत्ता में आई तो अवैध घुसपैठियों को बाहर करने के लिए समिति बनाई जाएगी।

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 43 सीटों पर बुधवार को मतदान होगा जबकि दूसरे चरण के तहत 38 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। बता दें कि एजेंसी द्वारा दर्ज प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) जून में रांची में बरियातु पुलिस स्टेशन में दर्ज झारखंड पुलिस की एक प्राथमिकी पर आधारित है।


झामुमो प्रवक्ता ने दी प्रतिक्रिया
ईडी की छापेमारी पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता मनोज पांडे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "झारखंड में मतदान से ठीक एक दिन पहले ईडी की कार्रवाई कुछ और नहीं बल्कि लोगों को गुमराह करने की कोशिश है। यह चुनावों में बांग्लादेशी घुसपैठ की कहानी स्थापित करने में मदद करने का एक प्रयास है। भाजपा अपने मिशन में सफल नहीं होगी और चुनावों में उसे करारा जवाब मिलेगा।"


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed