फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED interrogates Kerala CMs aide Raveendran in connection with Life Mission case

लाइफ मिशन केस: ED ने केरल के CM के सहयोगी से की 10 घंटे तक पूछताछ, FCRA के उल्लंघन की जांच कर रही एजेंसी

Tue, 07 Mar 2023 10:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 07 Mar 2023 10:18 PM IST
सार

रवींद्रन मंगलवार को ईडी के सामने पेश हुए। एजेंसी ने इससे पहले रवींद्रन को 27 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने उस दिन पेश न होने के लिए आधिकारिक कर्तव्यों का हवाला दिया था।

विज्ञापन
ED interrogates Kerala CMs aide Raveendran in connection with Life Mission case
सीएम रवींद्रन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के अतिरिक्त निजी सचिव सीएम रवींद्रन से 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। एजेंसी केरल सरकार की प्रमुख आवासीय परियोजना 'लाइफ मिशन' में विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


रवींद्रन मंगलवार को ईडी के सामने पेश हुए। एजेंसी ने इससे पहले रवींद्रन को 27 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने उस दिन पेश न होने के लिए आधिकारिक कर्तव्यों का हवाला दिया था। रवींद्रन सुबह करीब साढ़े नौ बजे यहां ईडी कार्यालय पहुंचे और पूछताछ रात आठ बजे से थोड़ी देर पहले तक चली।
विज्ञापन

 

इससे पहले, कुछ मीडिया घरानों ने रवींद्रन और सोने की तस्करी की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के बीच संदिग्ध चैट जारी की थी। एजेंसी ने इससे पहले मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को ईडी के मामले में उनकी कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया था। 

एजेंसी ने इससे पहले मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को ईडी के मामले में उनकी कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया था। संघीय एजेंसी ने 18 फरवरी को लाइफ मिशन परियोजना के पूर्व सीईओ यू वी जोस से अपनी जांच के सिलसिले में पूछताछ की थी।


Kerala: केरल के मुख्यमंत्री साबित कर रहे कि वह 'धोती में मोदी' हैं', जानें कांग्रेस नेता ने क्यों कही ये बात?

सीबीआई ने 2020 में वडक्कनचेरी के तत्कालीन कांग्रेस विधायक अनिल अक्कारा की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120 बी और एफसीआरए की धारा 35 के तहत कोच्चि की एक अदालत में प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें यूनिटैक बिल्डर, कोच्चि के प्रबंध निदेशक संतोष एपेन को पहले आरोपी के रूप में और साने वेंचर्स को दूसरे आरोपी के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed