फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Kerala Chief Minister Proving He Is PM Modi In Dhoti": Congress Leader

Kerala: केरल के मुख्यमंत्री साबित कर रहे कि वह 'धोती में मोदी' हैं', जानें कांग्रेस नेता ने क्यों कही ये बात?

Mon, 06 Mar 2023 08:41 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 06 Mar 2023 08:41 AM IST
सार

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि राज्य सरकार जहां एक ओर मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर माकपा नेता नशीले कारोबार में लिप्त हैं और जब इसके खिलाफ मीडिया रिपोर्ट करती है तो सरकार और माकपा को समस्या आ रही है। 

विज्ञापन
"Kerala Chief Minister Proving He Is PM Modi In Dhoti": Congress Leader
केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल में एशियानेट न्यूज कार्यालय पर हुई पुलिस की छापेमारी के बाद मुख्यमंत्री पी विजयन विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। रविवार को कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पर जमकर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री साबित कर रहे हैं कि वह 'धोती में मोदी' हैं। जो मोदी ने बीबीसी के दफ्तर में वही मुख्यमंत्री ने यहां एशियानेट न्यूज के दफ्तर में किया। एशियानेट न्यूज मलयालम के प्रमुख न्यूज चैनलों में से एक है। इसपर विधायक पीवी अनवर की शिकायत के आधार पर रविवार को पुलिस की छापेमारी की गई।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने औेर क्या कहा?
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने कहा, 'केरल के मुख्यमंत्री साबित कर रहे हैं कि वह 'धोती में मोदी' हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बीबीसी कार्यालय में जो किया वही यहां एशियानेट न्यूज कार्यालय में मुख्यमंत्री कर रहे हैं। यह असहिष्णुता का एक स्पष्ट संकेत है। दोनों (सीएम और पीएम) आलोचकों को डराने की कोशिश कर रहे हैं।' 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने दावा किया कि राज्य सरकार जहां एक ओर मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर माकपा नेता नशीले कारोबार में लिप्त हैं और जब इसके खिलाफ मीडिया रिपोर्ट करती है तो सरकार और माकपा को समस्या आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वामपंथी सरकार पर हर एक को डराने की कोशिश करने का आरोप लगाया। कहा, केरल पुलिस, जिसने हत्या के मामलों में छापेमारी करने में इतनी उत्सुकता नहीं दिखाई है, वह एक समाचार चैनल के कार्यालय और स्टूडियो पर छापा मार रही है। 

क्या है मामला?
दरअसल, एशियानेट न्यूज चैनल ने 10 नवंबर को 'नारकोटिक्स इज ए डर्टी बिजनेस' शीर्षक से एक रिपोर्ट प्रसारित की थी। इसमें कुछ माकपा नेताओं पर भी नशे के बारोबार में शामिल होने का आरोप लगा था। विधायक पीवी अनवर ने इस रिपोर्ट को मनगढंत बताया और डीजीपी को लिखित शिकायत की।

इसके आधार पर पुलिस ने एशियानेट से चार लोगों को आरोपी बनाते हुए केस दर्ज किया। दो दिन पहले एसएफआई के कार्यकर्ता कोच्चि में एशियानेट कार्यालय में घुस गए थे। अपराध शाखा के सहायक आयुक्त वी. सुरेश और सात पुलिसकर्मियों की आज की छापेमारी इन घटनाओं का सिलसिला है। पुलिस ने इस मामले में POCSO और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चैनल का भी आया बयान
एशियानेट न्यूज के कार्यकारी संपादक सिंधु सूर्यकुमार ने रविवार को एक बयान में कहा कि चैनल "बिना किसी डर के स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता करेगा" और जांच प्रक्रिया में सहयोग करेगा।' उन्होंने आगे कहा, 'ये जांच नशे के कारोबार के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के खिलाफ है। जिसने ड्रग माफियाओं को एकजुट कर दिया है।' 

 
सूर्यकुमार ने आगे कहा, 'ड्रग माफिया के खिलाफ लड़ाई समाज के हित में है। सरकार अपनी शक्तियों का उपयोग कर मीडिया की स्वतंत्रता पर अतिक्रमण कर रही है। एक सत्तारूढ़ विधायक की शिकायत पर कार्रवाई की गति का विशेष रूप से उल्लेख किया जाना है। एशियानेट न्यूज अपना पक्ष स्पष्ट कर रहा है।' उन्होंने कहा, जांच शुरू करने से पहले दफ्तर में घुसकर गुंडागर्दी करना एक लोकतांत्रिक संस्कृति के लिए उपयुक्त नहीं है। एशियानेट न्यूज बिना किसी डर के स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता करेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed