फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED attaches 32 properties of TMC leader Anubrata Mondal close aide in Cattle smuggling case

Cattle Smuggling Case: ईडी ने टीएमसी नेता के करीबी पर मारा छापा, पशु तस्करी मामले में 32 संपत्तियां कुर्क

Tue, 06 Dec 2022 09:51 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 06 Dec 2022 09:51 PM IST
सार

ईडी के बयान जारी कर बताया कि सहगल हुसैन तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल के करीबी विश्वासपात्र हैं और पूरे तस्करी रैकेट के प्रमुख सदस्यों में से एक हैं, जो भारत-बांग्लादेश सीमा के पार मवेशियों की तस्करी करते थे।

विज्ञापन
ED attaches 32 properties of TMC leader Anubrata Mondal close aide in Cattle smuggling case
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल के करीबी सहयोगी सहगल हुसैन के कई ठिकानों पर छापा मारकर 1.59 करोड़ रुपये की 32 संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया। ये संपत्तियां सहगल हुसैन और उनके परिवार के सदस्यों की थीं।

विज्ञापन


ईडी के बयान जारी कर बताया कि सहगल हुसैन तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल के करीबी विश्वासपात्र हैं और पूरे तस्करी रैकेट के प्रमुख सदस्यों में से एक हैं, जो भारत-बांग्लादेश सीमा के पार मवेशियों की तस्करी करते थे।
विज्ञापन


ईडी ने बताया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) -36 बटालियन के तत्कालीन कमांडेंट सतीश कुमार  इनामुल हक, अनारुल एसके, गुलाम मुस्तफा और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी के आधार पर मामला शुरू किया था। ईडी ने प्राथमिकी के आधार पर 25 सितंबर, 2020 को पीएमएलए मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनामुल हक, सतीश कुमार और सहगल हुसैन को ईडी ने इस मामले में गिरफ्तार किया था और फिलहाल दिल्ली में न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में दो अभियोजन शिकायतें (पीसी) भी दायर की गई हैं और दोनों पीसी का संज्ञान एलडी पीएमएलए विशेष न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा लिया गया है। ईडी ने कुल मिलाकर 20.25 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इस मामले में अब तक अपराध की कुल आय 29.43 करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed