फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   ED attached immovable properties of around Rs. 4025 crores of Bhushan Power and Steel Limited

ईडी ने कसा भूषण पावर एंड स्टील पर शिकंजा, 4025 करोड़ की संपत्ति अटैच की

Sat, 12 Oct 2019 07:01 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 12 Oct 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
ED attached immovable properties of around Rs. 4025 crores of Bhushan Power and Steel Limited

भूषण पावर व स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4025 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच कर लिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह कार्रवाई कंपनी की तरफ से किए गए बैंक कर्ज घोटाले से जुड़ी मनी लान्ड्रिंग की जांच के दौरान की गई है। इस मामले में भूषण स्टील के खिलाफ संपत्ति अटैच करने की यह पहली कार्रवाई है। हालांकि ईडी अधिकारियों ने इस मामले में अभी और भी संपत्तियों को अटैच किए जाने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की गई कार्रवाई में ओडिशा में भूषण स्टील से जुड़ी जमीन, उसके भवन, प्लांट और मशीनरी को अटैच किया गया है। अटैच की गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 4025.23 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


ईडी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि बीपीएसएल ने विभिन्न बैंकों से कर्ज के तौर पर लिए गए पैसे को बेईमानी से निकालने के लिए कई तरीकों का उपयोग किया था। कंपनी के पूर्व सीएमडी संजय सिंघल ने पद पर रहने के दौरान बैंकों से कर्ज के तौर पर मिले फंड को विभिन्न तरीकों से घुमाकर 695.14 करोड़ रुपये की बड़ी धनराशि को अपने और परिजनों को कृत्रिम रूप से दीर्घकालीन पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) के तौर पर दर्शा दिया था। बता दें कि एलटीसीजी पर आयकर नियमों के तहत कर छूट का लाभ मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने भूषण स्टील के खिलाफ सीबीआई की तरफ से दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर मनी लान्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed