{"_id":"5d869dc68ebc3e0168431a17","slug":"ed-arrests-cmd-of-sai-infosystem-limited-with-the-help-of-interpol-charges-of-bank-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी ने कंपनी के सीएमडी को इंटरपोल की मदद से किया गिरफ्तार, करोड़ों की बैंक धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईडी ने कंपनी के सीएमडी को इंटरपोल की मदद से किया गिरफ्तार, करोड़ों की बैंक धोखाधड़ी का आरोप
Sun, 22 Sep 2019 03:31 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 22 Sep 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों रुपये की बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अहमदाबाद की कंपनी के सीएमडी को इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार किया है। इंटरपोल ने साई इंफोसिस्टम लिमिटेड के सीएमडी सुनील सुरेंद्र कुमार कक्कड़ के लाइबेरिया में छिपे होने की सूचना दी थी, जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत ईडी ने गिरफ्तारी की।
विज्ञापन
ईडी के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कक्कड़ ने अपनी कंपनियों साई इंफोसिस्टम, एटरियम इंफोकॉम प्रा. लि. और क्लिक टेलीकॉम प्रा. लि. के जरिये करीब 867.43 करोड़ रुपये की हेराफेरी की। सीबीआई ने 2015 में कथित बैंक धोखाधड़ी पर कक्कड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
जिसका संज्ञान लेते हुए ईडी ने पिछले साल उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था। जांच में पाया गया कि कक्कड़ ने तीन कंपनियां बनाकर बैंकों से करोड़ों का कर्ज लिया और उसका इसे लौटाने का इरादा नहीं था। वह दुबई के रास्ते लाइबेरिया भाग गया था, जिसे इंटरपोल की मदद से भारत लाया गया। उसने अपने परिवार को पहले ही अमेरिका भेज दिया था।
विज्ञापन