फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED arrested Instagram influencer and Hibocare owner Sandeepa Virk in money laundering case

ED: इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर पर ईडी का शिकंजा, हाईबोकेयर की मालकिन संदीपा विर्क मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार

Wed, 13 Aug 2025 11:24 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 13 Aug 2025 11:24 PM IST
सार

ED Action In Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले में कार्रवाई करते हुए एक अभिनेत्री और उद्यमी संदीपा विर्क को गिरफ्तार किया है। संदीपा विर्क की इंस्टाग्राम आईडी के अनुसार, वह एक अभिनेत्री व उद्यमी हैं और हाईबोकेयर.कॉम वेबसाइट की संस्थापक भी हैं।

विज्ञापन
ED arrested Instagram influencer and Hibocare owner Sandeepa Virk in money laundering case
मनी लॉन्ड्रिंग केस में संदीपा विर्क गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। बता दें कि, ईडी ने हाईबोकेयर.कॉम की मालकिन संदीपा विर्क को गिरफ्तार किया है। ईडी ने सोमवार और मंगलवार को संदीपा और उनके सहयोगियों के दिल्ली और मुंबई में मौजूद तमाम ठिकानों पर छापेमारी भी की। बता दें कि संदीपा खुद को अभिनेत्री और कॉस्मेटोलॉजिस्ट बताती है। 
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद अदालत में संदीपा की पेशी
ईडी ने छापेमारी के बाद मंगलवार को ही संदीपा को गिरफ्तार कर लिया और विशेष अदालत में पेश किया। जहां से संदीपा को 14 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं संदीपा ने दावा किया है कि वह हाईबोकेयर.कॉम नाम की एक त्वचा देखभाल उत्पाद बेचने वाली वेबसाइट की मालकिन हैं। जबकि ईडी ने दावा किया है कि यह वेबसाइट मनी लॉन्ड्रिंग के लिए मुखौटा है। जानकारी के मुताबिक, एजेंसी संदीपा और सहयोगियों पर गलत बयानी के जरिये अनुचित प्रभाव डालने और झूठे बहाने से पैसे मांग कर लोगों को धोखा देने के आरोप की जांच कर रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Stray dogs verdict: अब तीन जजों की बेंच सुनेगी आवारा कुत्तों से जुड़ा मामला, सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने छापे के दौरान जब्त किए सबूत
पूरे मामले में ईडी ने कहा कि संदीपा पूर्ववर्ती रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के पूर्व निदेशक अंगाराई नटराजन सेथुरमन नाम के एक शख्स के भी संपर्क में थी। एएन सेथुरमन के घर पर तलाशी में इसकी पुष्टि हुई है। इस छापों के दौरान कुछ ऐसे साक्ष्य भी मिले हैं जो निजी फायदे के लिए पैसों के दुरुपयोग की ओर इशारा करते हैं। जानकारी के मुताबिक, ईडी ने पंजाब पुलिस की एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की है। छापों के दौरान अपराध सिद्ध करने वाले कई दस्तावेज जब्त किए गए। ईडी ने खुद को संदीपा विर्क का सहयोगी बताने वाले फारुख अली नाम के एक व्यक्ति का बयान भी दर्ज किया।


वेबसाइट पर दिखाए गए सौंदर्य उत्पाद असली नहीं
ईडी के मुताबिक संदीपा विर्क का वेब पोर्टल एफडीए-अनुमोदित सौंदर्य उत्पाद बेचता था। हालांकि, वेबसाइट पर जिन उत्पादों का ब्योरा था वे असल में थे ही नहीं। एफडीए अप्रूवल भी फर्जी था। पोर्टल में कंज्यूमर रजिस्ट्रेशन का भी कोई विकल्प नहीं था। भुगतान गेटवे की लगातार समस्याएं बनी हुई हैं। ईडी ने दावा किया कि वेबसाइट की जांच में सोशल मीडिया पर बहुत कम सक्रियता, निष्क्रिय व्हाट्सएप संपर्क नंबर और पारदर्शी संगठनात्मक विवरणों का अभाव पाया गया, जो सभी गैर-वास्तविक व्यावसायिक गतिविधि के निष्कर्ष को पुष्टि करते हैं।

यह भी पढ़ें - DGCA: डीजीसीए ने ड्यूटी टाइम पर एअर इंडिया के जवाब को बताया असंतोषजनक; अनुपालन सुनिश्चित करने की चेतावनी दी

ईडी के अनुसार, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) के लगभग 18 करोड़ रुपये का सार्वजनिक धन 2018 में प्रूडेंशियल ऋण मानदंडों का उल्लंघन करके एएन सेथुरमन को वितरित किया गया था। धनराशि ऐसी शर्तों के तहत उधार दी गई थी, जिनमें मूल राशि के साथ-साथ ब्याज को भी स्थगित करने की अनुमति थी। कई बार छूट दी गई और कोई उचित जांच-पड़ताल नहीं की गई थी। ईडी ने दावा किया कि इसके अलावा रिलायंस कैपिटल लिमिटेड की ओर से प्रूडेंशियल मानदंडों का उल्लंघन करके 22 करोड़ रुपये का आवास ऋण प्रदान किया गया। इसमें आरोप लगाया गया है कि इन ऋणों का बड़ा हिस्सा आखिरकार गबन कर लिया गया और उसका भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed