फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED action Tamil Nadu minister Periyasamy family home property investment documents worth crores seized

ED: तमिलनाडु के मंत्री पेरियासामी के परिवार के घर ईडी की कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति और निवेश दस्तावेज जब्त

Mon, 18 Aug 2025 08:51 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 18 Aug 2025 08:51 PM IST
सार

ईडी ने तमिलनाडु मंत्री आई पेरियासामी और उनके परिवार के घर व कंपनियों पर छापेमारी कर करोड़ों की संपत्ति और निवेश दस्तावेज जब्त किए। मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है, जिसमें उन पर करीब 2 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप है। पहले विशेष अदालत ने उन्हें बरी किया था, लेकिन मद्रास हाई कोर्ट ने आदेश पलट दिया। अब सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल पर रोक लगाई है। द्रमुक ने इसे भाजपा की “वोट चोरी” रणनीति से जोड़कर हमला किया।

विज्ञापन
ED action Tamil Nadu minister Periyasamy family home property investment documents worth crores seized
तमिलनाडु मंत्री पेरियासामी के घर ईडी की कार्रवाई। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री तथा द्रमुक नेता आई पेरियासामी और उनके परिवार पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने सोमवार को कहा कि उसने हाल ही में हुई छापेमारी में कई संपत्तियों और निवेश से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच के तहत की गई है।
विज्ञापन


ईडी ने 16 अगस्त को चेन्नई और डिंडीगुल में पेरियासामी, उनके बेटे अठूर से विधायक आई पी सेंथिल कुमार, बेटी इंद्रा और उनसे जुड़े कुछ कारोबारों पर छापेमारी की थी। पेरियासामी 72 साल के हैं और डिंडीगुल की अठूर सीट से विधायक हैं, जबकि उनका बेटा सेंथिल कुमार पालानी विधानसभा सीट से विधायक है। ईडी ने बताया कि इस छापेमारी के दौरान उनके परिवार से जुड़े घरों और कार्यालयों से कई दस्तावेज बरामद किए गए।
विज्ञापन


निवेश दस्तावेज और कंपनियों का खुलासा
ईडी ने बयान में कहा कि सेंथिल कुमार, इंद्रा और इरुलप्पा मिल्स इंडिया के दफ्तर से निवेश और संपत्तियों से जुड़े कागजात जब्त किए गए हैं। इस कंपनी में पेरियासामी और उनके छोटे बेटे पी प्रभु निदेशक हैं। ईडी ने दावा किया कि इस कंपनी के दफ्तर से कुछ पेपर कंपनियों (डमी कंपनियां) के सबूत भी मिले हैं। इन कंपनियों के खातों की जांच की जा रही है। साथ ही छापेमारी में जब्त डिजिटल डिवाइस की भी पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- क्या बिहार मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के परिणाम दूरगामी? राहुल गांधी की राजनीति का दांव...


भ्रष्टाचार मामले की जांच
यह मामला तमिलनाडु की सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय  की ओर से दर्ज आय से अधिक संपत्ति केस से जुड़ा है। डीवीएसी ने आरोप लगाया था कि पेरियासामी और उनके परिवार के पास करीब दो करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति है। आरोप है कि ये संपत्तियां पेरियासामी ने उस समय अर्जित कीं, जब वह राजस्व और कारागार मंत्री थे। हालांकि डिंडीगुल की एक विशेष अदालत ने पहले पेरियासामी और उनके परिवार को इस मामले से बरी कर दिया था। लेकिन अप्रैल में मद्रास हाई कोर्ट ने यह आदेश रद्द कर दिया और छह महीने में मुकदमे की सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें- 'भारत की एकता को संविधान ने जोड़ा', पूर्व सेना प्रमुख बोले- बांटने की ताक में बैठे दुश्मन

सुप्रीम कोर्ट की रोक और राजनीतिक विवाद
ईडी ने बताया कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की ट्रायल पर रोक लगा दी है। वहीं, इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है। सत्ताधारी द्रमुक ने पेरियासामी का बचाव करते हुए कहा कि ईडी की कार्रवाई विपक्ष का ध्यान भटकाने की कोशिश है। द्रमुक नेताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का हवाला देते हुए इसे भाजपा की “वोट चोरी” योजना से जोड़कर देखा। राहुल गांधी ने 2024 चुनाव परिणामों के बाद कहा था कि भाजपा ने एनडीए की जीत के लिए चुनावी धोखाधड़ी की। ईडी ने साफ किया है कि जांच जारी है और आगे भी कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed