फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   By Election 2025 EC Announces Voting on Five Assembly Seats in Punjab, Gujarat, Kerala and West Bengal

By-Polls: पंजाब समेत चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का एलान; 19 जून को मतदान, 23 को नतीजे

Sun, 25 May 2025 09:21 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 25 May 2025 09:21 AM IST
सार

निर्वाचन आयोग ने पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखें घोषित कर दी हैं। चुनाव आयोग की अधिसूचना के मुताबिक, गुजरात की दो, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर उपचुनाव होने हैं।

विज्ञापन
By Election 2025 EC Announces Voting on Five Assembly Seats in Punjab, Gujarat, Kerala and West Bengal
उपचुनाव - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चुनाव आयोग ने चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का एलान कर दिया है। उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख 19 जून तय की गई है। नतीजे 23 जून को आएंगे। भारतीय निर्वाचन आयोग ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की तिथि घोषित कर दी है। सभी पांच सीटें इस्तीफे या निधन की वजह से खाली हो गईं थी। जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें गुजरात की कादी और विसावदर विधानसभा सीट शामिल हैं। ऐसे ही केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।

विज्ञापन


25 जून से पहले पूरी की जानी हैं चुनावी प्रक्रिया
चुनाव आयोग के मुताबिक, जिन पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनके लिए अधिसूचना कल यानी 26 मई को जारी की जाएगी। नामांकन का आखिरी तारीख 2 जून है। नामांकन की जांच 3 जून को की जाएगी। उम्मीदवारों के पास अपने नाम वापस लेने मौका 5 जून तक मिलेगा। इन सीटों पर सभी चुनावी प्रक्रिया 25 जून से पहले पूरी की जानी हैं।
विज्ञापन




क्यों कराने पड़ रहे उपचुनाव?

  • गुजरात की कादी सीट करसनभाई पंजाभाई सोलंकी के निधन की वजह से खाली हुई थी। ऐसे ही विसावदर विधानसभा सीट आप विधायक भयानी भूपेंद्रभाई गंदूभाई के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • केरल की नीलांबुर सीट पीवी अनवर के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थी।
  • पंजाब की लुधियाना विधानसभा सीट पर गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन की वजह से उपचुनाव कराया जा रहा है।
  • पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव इस वजह से कराया जा रहा है, क्योंकि यहां नसीरुद्दीन अहमद का निधान हो गया था।

नीलांबुर उपचुनाव
मलप्पुरम जिले के नीलांबुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तिथि 19 जून घोषित किए जाने के बाद केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा और विपक्षी यूडीएफ इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार तय करने में जी-जान से जुट गए हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के साथ मतभेदों के बाद अनवर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed