फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ECI announces schedule for Biennial Elections in Assam Tamil Nadu due to the retirement of sitting members

Rajya Sabha Election: आठ राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 19 जून को, शाम को आएंगे नतीजे; निर्वाचन आयोग ने किया एलान

Mon, 26 May 2025 02:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 26 May 2025 02:05 PM IST
विज्ञापन
ECI announces schedule for Biennial Elections in Assam Tamil Nadu due to the retirement of sitting members
राज्यसभा - फोटो : ANI

आठ राज्यसभा (उच्च सदन) सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की तारीख का एलान कर दिया गया है। असम के दो और तमिलनाडु के छह राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल जून और जुलाई में समाप्त होने की वजह से चुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने सोमवार को 19 जून को सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की। उसी शाम को मतगणना की जाएगी। द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना 2 जून को जारी की जाएगी।

विज्ञापन


असम से बीरेंद्र प्रसाद बैश्य (भाजपा) और मिशन रंजन दास (भाजपा) का कार्यकाल 14 जून को समाप्त हो रहा है। इसी तरह तमिलनाडु के छह सदस्यों अंबुमणि रामदास (पीएमके), एन. चंद्रशेखरन (एआईएडीएमके), एम. शानमुगम (डीएमके), पी. विल्सन (डीएमके) और वाइको (एमडीएमके) का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन



राज्यसभा चुनाव से जुड़ी अहम तारीखें
  • अधिसूचना जारी होने की तारीख- 2 जून 2025
  • नामांकन की अंतिम तिथि- 9 जून 2025
  • नामांकन की जांच- 10 जून 2025
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि- 12 जून 2025
  • मतदान की तारीख- 19 जून 2025
  • मतगणना- 19 जून 2025, शांम पांच बजे
  • प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि- 23 जून 2025


चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का एलान
इसस पहले बीते दिन चुनाव आयोग ने चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का एलान किया था। उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख 19 जून तय की गई थी। नतीजे 23 जून को आएंगे। भारतीय निर्वाचन आयोग ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की तिथि घोषित कर दी थी। सभी पांच सीटें इस्तीफे या निधन की वजह से खाली हो गईं थी। जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें गुजरात की कादी और विसावदर विधानसभा सीट शामिल हैं। ऐसे ही केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed