{"_id":"620caee2f76eaf06ac382c4c","slug":"ec-notice-to-telangana-bjp-mla-t-raja-singh-for-threatening-up-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: मतदाताओं को धमकाने वाले भाजपा विधायक को EC का नोटिस, कहा था- वोट न देने वालों, योगी जी ने बुलडोजर मंगवा लिए हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: मतदाताओं को धमकाने वाले भाजपा विधायक को EC का नोटिस, कहा था- वोट न देने वालों, योगी जी ने बुलडोजर मंगवा लिए हैं
Wed, 16 Feb 2022 01:29 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:29 PM IST
सार
भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने एक वीडियो संदेश में कहा था कि भाजपा को वोट न करने वाले लोगों के घरों पर बुलडोजर चढ़वा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद के गोशामहर विधानसभा से भाजपा विधायक टी राजा सिंह को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। उन पर उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को धमकाने का आरोप है। दरअसल, टी राजा सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी किया था, इसमें वह उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर मतदाताओं को धमकाते नजर आए थे। टी राजा ने कहा था कि भाजपा को वोट न करने वाले लोगों के घरों पर बुलडोजर चढ़वा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
दरअसल, टी राजा सिंह ने दूसरे चरण के मतदान के बाद वीडियो जारी कर कहा था कि, आज यूपी में दूसरे फेज की पोलिंग हुई है, लेकिन कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा वोटिंग हुई, जो लोग योगी जी को पसंद नहीं करते वे भारी संख्या में घर से निकले और मतदान किया।
विज्ञापन
निकल चुके हैं बुलडोजर
वीडियो में टी राजा यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, जो लोग भाजपा को वोट नहीं करते, उनसे कहूंगा कि योगी ने हजारों जेसीबी और बुलडोजर मंगवा लिए हैं। ये सभी यूपी की ओर से निकल चुके हैं। चुनाव के बाद ऐसे इलाकों को चिह्नित किया जाएगा, जिन लोगों ने योगी जी को सपोर्ट नहीं किया है।
विज्ञापन
हिंदुओं से की थी यह अपील
भाजपा विधायक ने हिंदुओं से अपील की कि तीसरे चरण में भरपूर मतदान करें और भाजपा को जिताएं। साथ ही कहा कि, उत्तर प्रदेश में रहना है, तो योगी-योगी कहना होगा, नहीं तो यूपी छोड़कर भागना पड़ेगा।