फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EC instructs states to prepare for poll-schedule announcement

चार जनवरी तक हो सकता है पांच राज्यों में चुनाव का एलान

Wed, 28 Dec 2016 10:59 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Wed, 28 Dec 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
EC instructs states to prepare for poll-schedule announcement
- फोटो : आचार संहिता,
पांच राज्यों की विधानसभा के लिए किसी भी चुनाव तारीखों का एलान हो सकता है। चुनाव आयोग ने इस बात का संकेत देते हुए केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देश दिए हैं कि जैसे ही तारीखें घोषित होती हैं, वे आचार संहिता लागू करने के लिए तैयार रहें। 
विज्ञापन


आयोग के सूत्रों ने बताया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखें संभवत: 4 जनवरी तक हो सकती है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 27 मई को पूरा हो रहा है जबकि चार राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च तक पूरा हो रहा है। उत्तर प्रदेश को छोड़कर अन्य सभी राज्यों में चुनाव एक ही दिन निपटाए जा सकते हैं जबकि यूपी में सात चरणों में चुनाव होने की संभावना है। 
विज्ञापन


आयोग ने कैबिनेट सचिव और चुनाव वाले राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब के मुख्य सचिवों को भेजे पत्र में पहले की तरह ही निर्देशों का एक पुलिंदा भी भेजा है जिन्हें वे घर ले जाकर पढ़ सकें और चुनाव तारीख की घोषणा के साथ ही तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू कर सकें। इसमें आयोग ने पूरी सूची तैयार की है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'चुनाव प्रचार के लिए सरकारी वाहनों का इस्तेमाल न हो'

EC instructs states to prepare for poll-schedule announcement

मसलन, सार्वजनिक स्थल के दुरुपयोग, चुनाव प्रचार के लिए सरकारी वाहनों का इस्तेमाल नहीं किया जाना, राज्य सरकार की वेबसाइटों से राजनीतिक हस्तियों की तस्वीरें हटाना और सत्तारूढ़ पार्टी के विज्ञापन के लिए सरकारी धन के इस्तेमाल का ख्याल रखना आदि।

आयोग ने राजनीतिक दलों को भी याद दिलाया है कि वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जारी होने जा रहे राजनीतिक विज्ञापनों का प्री-सर्टिफिकेशन के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी से संपर्क करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed