फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EAM S Jaishankar to address a High-Level session of the 78th United Nations General Assembly

जयशंकर: विदेश मंत्री ने यूएन प्रमुख गुटेरेस और यूएनजीए अध्यक्ष से की मुलाकात, इन मुद्दों पर की चर्चा

Mon, 25 Sep 2023 09:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 25 Sep 2023 09:38 PM IST
सार

जयशंकर ने एक्स पर लिखा, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मिलकर खुशी हुई। इस दौरान हमने भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास एजेंडे को मजबूती देने में उसके योगदान पर चर्चा की। 

विज्ञापन
EAM S Jaishankar to address a High-Level session of the 78th United Nations General Assembly
विदेश मंत्री ने यूएन प्रमुख गुटेरेस और यूएनजीए अध्यक्ष से की मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस से मुलाकात की। जयशंकर बीते शुक्रवार से अमेरिका की अपनी नौ दिवसीय यात्रा पर हैं। यहां वे मुख्य रूप से न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के वार्षिक सत्र में भाग लेने और ग्लोबल साउथ पर एक विशेष कार्यक्रम की मेजबानी करने के लिए पहुंचे हैं।

विज्ञापन
इस बीच जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में फ्रांसिस से मुलाकात की और उन्हें भारत-संयुक्त राष्ट्र फॉर ग्लोबल साउथ: डिलीवरिंग फॉर डेवलपमेंट' साइड इवेंट में उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया। इवेंट को जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के इतर शनिवार को न्यूयॉर्क में आयोजित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस से मुलाकात की
यूएनजीए अध्यक्ष फ्रांसिस से मुलाकात के बाद विदेश मंत्री जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मिले और वैश्विक संगठन में सतत विकास के एजेंडे को मजबूती देने और उसकी ओर से भारत की जी-20 अध्यक्षता के योगदान पर चर्चा की। जयशंकर ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों में सुधार के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की प्रतिबद्धता की सराहना भी की।

जयशंकर ने एक्स पर लिखा, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मिलकर खुशी हुई। इस दौरान हमने भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास एजेंडे को मजबूती देने में उसके योगदान पर चर्चा की। पिछले वर्ष के दौरान हमने इस संबंध में बारीकी से समन्वय किया था।

जयशंकर सोमवार को 78वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले रविवार को जयशंकर ने उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर मैक्सिको, बोस्निया, हर्जेगोविना और आर्मेनिया सहित अपने वैश्विक समकक्षों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं थीं।


व्यापार, विज्ञान, शिक्षा पर साझेदारी को आगे बढ़ाएं साथी देश...
इससे पहले, जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र से इतर विभिन्न देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की और उनके साथ बहुपक्षवाद में सुधार एवं जी-20 में सहयोग को लेकर चर्चा की। जयशंकर ने मेक्सिको, बोस्निया एवं हर्जेगोविना और आर्मीनिया के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं और व्यापार, विज्ञान-प्रौद्योगिकी, शिक्षा, अर्थव्यवस्था व चिकित्सा क्षेत्र पर चर्चा की। जयशंकर बोले, मेक्सिको की विदेश मंत्री एलिसिया बार्सेना से मिलकर उन्हें वाकई खुशी हुई। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, हमने व्यापार, विज्ञान-प्रौद्योगिकी, शिक्षा, अर्थव्यवस्था और पारंपरिक चिकित्सा पर केंद्रित हमारी विशेष साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। बहुपक्षवाद को बेहतर बनाने और जी-20 में साथ मिलकर काम करने को लेकर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ। उन्होंने बोस्निया-हर्जेगोविना के विदेश मंत्री एल्मेडिन कोनाकोविच से भी  मुलाकात की। आर्मीनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान से मिलकर जयशंकर ने व्यापार एवं अर्थव्यवस्था के साथ  द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed