फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EAM S Jaishankar says Terrorism is a cancer that potentially affects everyone just as pandemics

विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- 'आतंकवाद कैंसर है, महामारी की तरह सभी को प्रभावित करता है'

Fri, 28 Aug 2020 12:43 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 Aug 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
EAM S Jaishankar says Terrorism is a cancer that potentially affects everyone just as pandemics
External Affairs Minister Dr S Jaishankar - फोटो : ANI

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 'आतंकवाद एक कैंसर है जो संभावित रूप से सभी को प्रभावित करता है जैसे महामारी संभावित रूप से पूरी मानवता को प्रभावित करता है।' एस जयशंकर ने ये बातें शुक्रवार को 19वें दरबारी सेठ स्मृति व्याख्यान में बोलते हुए कही।

विज्ञापन


जयशंकर ने आगे कहा कि 'ऐसे देश जिन्होंने आतंकवाद का उत्पादन निर्यात के लिए किया है, वे खुद को आतंकवाद पीड़ित दिखाने की कोशिश करते हैं।' जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद और महामारी के प्रति वैश्विक प्रतिक्रिया तब आई है जब एक विशिष्ट घटना के कारण पर्याप्त व्यवधान उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन



पाकिस्तान के परोक्ष संदर्भ में विदेश मंत्री ने कहा कि जिन देशों ने आतंकवादियों के उत्पादन को प्राथमिक निर्यात के रूप में परिवर्तित किया, वे भी अपने आप को आतंकवाद से पीड़ित के रूप में पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकवाद, और जो इसे बढ़ावा दे रहे हैं, उनके खिलाफ संघर्ष साथ-साथ चल रहा है। विदेश मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रणाली को आतंकवाद को समर्थन देने वाले ढांचे को बंद करने के लिए जरूरी तंत्र सृजित करना होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed