{"_id":"6477e5801c042d6b990cc726","slug":"eam-jaishankar-south-africa-and-namibia-visit-brics-foreign-ministers-meeting-in-capetown-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaishankar: जयशंकर आज से दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के दौरे पर, ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में लेंगे भाग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jaishankar: जयशंकर आज से दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के दौरे पर, ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में लेंगे भाग
Thu, 01 Jun 2023 05:55 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 01 Jun 2023 05:55 AM IST
सार
विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, विदेश मंत्री एस जयशंकर एक जून से तीन जून तक दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से मुलाकात करेंगे। साथ ही केपटाउन में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।
विज्ञापन
S Jaishankar
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया की आधिकारिक यात्रा पर रवानान होंगे। जयशंकर एक जून से छह जून तक विदेश दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, विदेश मंत्री केपटाउन में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण, अफ्रीका) विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए एक जून से तीन जून तक दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेंगे। इस दौरान जयशंकर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से मुलाकात करेंगे। साथ ही यहां उनका ब्रिक्स विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बातचीत का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
देश मंत्री 4 जून से 6 जून तक नामीबिया की यात्रा पर होंगे। यह भारत के किसी भी विदेश मंत्री की नामीबिया की पहली यात्रा होगी।