फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   E-vehicle Sales Electric car sales increased by over 93 pc in one year decline in e-two wheelers sales

Electric Vehicle Sales: एक साल में 93.21 फीसदी बढ़ी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री; ई-दोपहिया वाहनों में गिरावट

Sat, 09 Aug 2025 08:54 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 09 Aug 2025 08:54 AM IST
सार

इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री एक साल में 93.21 फीसदी बढ़ी है। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक नीतिगत समर्थन और चार्जिंग के बुनियादी ढांचे में सुधार से बिक्री में तेजी आई है। हालांकि, ई-दोपहिया वाहनों में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
E-vehicle Sales Electric car sales increased by over 93 pc in one year decline in e-two wheelers sales
भारत में ई-कारों की बिक्री बढ़ी (सांकेतिक) - फोटो : Freepik

विस्तार

नीतिगत समर्थन और चार्जिंग बुनियादी ढांचे में सुधार से इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों (ई-कारों) की खुदरा बिक्री जुलाई, 2025 में सालाना आधार पर 93.21 फीसदी बढ़कर 15,528 इकाई पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में 8,037 ई-यात्री वाहन बिके थे। कुल बिक्री में टाटा मोटर्स का योगदान सर्वाधिक रहा।

विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 6,047 ई-यात्री वाहनों की बिक्री के साथ टाटा मोटर्स सबसे आगे रही। यह संख्या जुलाई, 2024 में बेचे गए 5,100 इकाइयों से 18.57 फीसदी अधिक है। दूसरे स्थान पर काबिज एमजी मोटर इंडिया ने 5,089 ई-यात्री वाहन बिके, जो सालाना आधार पर 214.91 फीसदी की वृद्धि है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने ई-दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 4.35 फीसदी घटकर 1,02,973 इकाई रह गई। जुलाई, 2024 में कुल 1,07,655 ई-दोपहिया वाहन बिके थे। इस सेगमेंट में टीवीएस मोटर कंपनी 22,256 इकाइयों के पंजीकरण के साथ शीर्ष पर रही।

विज्ञापन

E-vehicle Sales Electric car sales increased by over 93 pc in one year decline in e-two wheelers sales
ई-कार (प्रतीकात्मक) - फोटो : एडॉब स्टॉक
ई-वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री
ई-तिपहिया वाहनों की बिक्री 9 फीसदी बढ़कर 69,146 इकाई पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में 63,675 ई-तिपहिया वाहन बिके थे। महिंद्रा समूह 9,766 इकाइयों के पंजीकरण के साथ इस क्षेत्र में अग्रणी रहा। ई-वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री एक साल में 52.1 फीसदी बढ़कर 1,244 इकाई पहुंच गई।

बाजार हिस्सा बढ़ा, त्योहारों में अच्छी बिक्री की उम्मीद
विक्री बढ़ने से ई-वाहनों की बाजार हिस्सेदारी में भी तेजी देखने को मिली है। ई-यात्री वाहनों की बाजार हिस्सेदारी जुलाई में बढ़कर 4.7 फीसदी पहुंच गई, जो जुलाई, 2024 में 2.4 फीसदी रही थी। ई-दोपहिया वाहनों की बाजार हिस्सेदारी 7.4 फीसदी से बढ़कर 7.5 फीसदी, ई-तिपहिया की 57.6 फीसदी से बढ़कर 62.1 फीसदी और ई-वाणिज्यिक वाहनों की हिस्सेदारी 1.07 फीसदी से बढ़कर 1.63 फीसदी पहुंच गई। फाडा के अध्यक्ष सीएस विग्नेश्वर ने कहा, त्योहारों के दौरान अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed