फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   E Palaniswami to be AIADMK CM candidate for Tamil Nadu elections next year

तमिलनाडु : 2021 में पलानीस्वामी ही होंगे एआईएडीएमके के सीएम उम्मीदवार

Wed, 07 Oct 2020 11:00 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 07 Oct 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
E Palaniswami to be AIADMK CM candidate for Tamil Nadu elections next year
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी - फोटो : फाइल फोटो

एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने बुधवार को चेन्नई में घोषणा की है कि राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे। पार्टी समन्वयक पलानीस्वामी ने 11 सदस्यीय संचालन समिति के गठन की घोषणा की, जिसमें मंत्री डिंडीगुल सी श्रीनिवासन, पी थंगामणि और एस पी वेलुमणि शामिल हैं।

विज्ञापन


पनीरसेल्वम ने पलानीस्वामी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि हमारे प्रिय भाई पलानीस्वामी 2021 विधानसभा चुनाव में एआईएडीएमके के मुख्यमंत्री पद के विजयी उम्मीदवार होंगे। उन्होंने जोरदार तालियों के बीच बताया कि पार्टी के सभापति मंडल के अध्यक्ष ई मधुसूदन के नेतृत्व में विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि उनके अलावा पलानीस्वामी, पार्टी उप समन्वयक के पी मुनुसामी, आर वैथीलिंगम और संचालन समिति के सदस्यों ने पलानीस्वामी को उम्मीदवार बनाने का सर्वसम्मति से फैसला किया। इस घोषणा के बाद सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार संबंधी अटकलों और पैनल गठित करने को लेकर पार्टी के भीतर मतभेदों को विराम लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed