फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DUSU: Announcement of ABVP candidates election campaign will start from Monday

DUSU: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए ABVP के प्रत्याशियों की घोषणा, कल से शुरू होगा चुनाव अभियान

Sun, 27 Aug 2023 08:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 27 Aug 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
DUSU: Announcement of ABVP candidates election campaign will start from Monday
abvp flag

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (DUSU) के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपने संभावित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। ABVP की तरफ से इस बार तुषार डेढ़ा, वैभव चौधरी, सुशांत धनकड़, आशीष सिंह, अंकिता बिश्वास, मुस्कान बेदी, अपराजिता, राहुल डेढ़ा, अमन कपासिया, हिमांशु नागर, सचिन बैसला,भानु प्रताप सिंह, सारांश भाटी, बालकिशन चौधरी,रिषभ चौधरी, ऋषिराज सिंह, आकाश यादव मैदान में हैं। इन्हीं नामों में से डूसू सेन्ट्रल पैनल के लिए अन्तिम चार नाम तय होंगे। इन  छात्र नेताओं को अलग-अलग समूहों में बांटकर एक साथ सभी कॉलेजों में अभाविप का प्री-कैंपेन सोमवार से शुरू होगा।

विज्ञापन


डूसू चुनाव में 52 कॉलेजों और विभागों से वोट डाले जाने हैं। वहां अपना प्री-कैंपेन शुरू कर देगी। चुनाव प्रचार को प्रभावी बनाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली भर में फैले डीयू के कॉलेजों को 7 क्षेत्रों में विभाजित किया है, जहां पर एक साथ व्यापक स्तर पर छात्र-छात्राओं के साथ अभाविप संवाद करेगी तथा डूसू चुनाव के लिए अभाविप का एजेंडा रखेगी। 
विज्ञापन


अभाविप दिल्ली के प्रदेश मंत्री हर्ष अत्री ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि हम छात्रों के बीच से मुद्दों की समझ रखने वाले संभावित डूसू प्रत्याशियों के माध्यम से अभाविप का स्टूडेंट सेन्ट्रिक एजेंडा दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच रखेंगे। छात्र-छात्राओं से संवाद के आधार पर शीघ्र ही जिम्मेदार तथा प्रभावी डूसू के लिए अभाविप अपना घोषणापत्र जारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed