फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   During corona many poeple blackmailing remdesivir and oxygen cylinder for their benefit

शर्मनाक: जिंदगी-मौत की हो रही सौदेबाजी... और कितना गिरेगा इंसान...

Thu, 22 Apr 2021 11:48 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 22 Apr 2021 11:48 AM IST
सार

देश में कोरोना के कहर के बीच कई हिस्सों से रेमडेसिविर और ऑक्सीजन सिलिंडर के कालाबाजारी की खबरें सामने आईं। कई राज्यों में पुलिस ने कालाबाजारी करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की।

विज्ञापन
During corona many poeple blackmailing remdesivir and oxygen cylinder for their benefit
देश में रेमडेसिविर-ऑक्सीजन की कालाबाजारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

काल बनकर कोरोना हर किसी के इर्द-गिर्द मंडरा रहा है। कोई दिन ऐसा नहीं गुजरता, जब कोई बुरी खबर सुनने को न मिले। हर तरफ मौत का तांडव हो रहा है। हर कोई परेशान है। कोई आंख ऐसी नहीं, जिसमें आंसू न हों, सिवाय कालाबाजारी करने वालों के...वे इतना गिर गए कि रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की ब्लैक मार्केटिंग करने लगे। जिंदगी-मौत की सौदेबाजी पर उतर आए। शायद उन्हें यह नहीं पता कि ये कोरोना किसी पर रहम नहीं करता। ये महामारी अमीर-गरीब को नहीं देखती। किसी को अपनी चपेट में लेने से पहले उसका नाम-पता और रसूख भी नहीं पूछती। फिर भी लोग अपनी फितरत से बाज नहीं आ रहे...आखिर कितना गिरेगा इंसान...

विज्ञापन


रेमडेसिविर के नाम पर बेचा पानी
कर्नाटक के मैसूर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की शीशी में पानी भरकर बेचने का मामला सामने आया है। यह शर्मनाक हरकत अस्पताल में मरीजों की देखभाल करने वाला मेल नर्स अंजाम देता था। वह अस्पताल से इस जीवनदायक दवा की खाली शीशियां उठा लेता था और उनमें एंटीबायोटिक्स व सलाइन भरकर ऊंचे दाम पर बेच देता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पहले स्टॉक किया, फिर ऊंचे दाम पर बेची रेमडेसिविर
पूरे देश में मरीजों की संख्या जितनी तेजी से बढ़ी है, उसकी अनुमान में रेमडेसिविर की किल्लत भी हुई। इसका फायदा कालाबाजारी करने वालों ने जमकर उठाया। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी सामने आया। यहां एक फार्मासिस्ट ने रेमडेसिविर के इंजेक्शन का स्टॉक कर लिया और 13 हजार रुपये में एक इंजेक्शन बेचने लगा। खुलासा होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन के लिए सांसों की सौदेबाजी

देश में ऑक्सीजन की किल्लत है। सिर्फ मध्यप्रदेश में ही अब तक 25 लोगों की सांसों का साथ ऑक्सीजन की कमी के चलते छूट गया, लेकिन इसका असर कालाबाजारी करने वालों पर बिल्कुल भी नहीं पड़ा। उन्होंने 208 लीटर के ऑक्सीजन सिलिंडर की कीमत 15 हजार रुपये तक कर दी, जो पहले महज 4200 में मिल जाता था। सरकारी टेंडर पर काम करने वाले वेंडर भी मनमाने पैसे वसूल रहे हैं। 14 रुपये क्यूबिक मीटर की जगह 70 से 75 रुपये क्यूबिक मीटर चार्ज भी लिया जा रहा है।

बेड के लिए मांगे 60 हजार रुपये
देश में महामारी का दौर है, लेकिन कुछ लोगों ने इसे आपदा में अवसर समझ लिया। लगातार बढ़ते मरीजों के बीच अस्पतालों में बेड की कमी हुई तो सौदेबाजी करने वाले बाजार में उतर आए। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक निजी अस्पताल के मैनेजर का ऑडियो भी वायरल हुआ, जिसमें उसने बेड का इंतजाम कराने के लिए 60 हजार रुपये की डिमांड की। दरअसल, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का फैसिलिटी मैनेजर गिरजा शंकर यादव जरूरतमंद मरीजों से संपर्क करता था। वह अस्पताल के पीछे के रास्ते से मरीजों को डॉक्टरों के पास पहुंचाता था और वसूली करता था।

एंबुलेंस के लिए ज्यादा चार्ज
देश में ऐसे भी मामले सामने आए, जिनमें एंबुलेंस के लिए ज्यादा पैसे मांगे गए। उस दौरान एंबुलेंस चालकों ने मरीजों की जान की परवाह तक नहीं की। ऐसा ही एक मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सामने आया। यहां एक एंबुलेंस चालक ने महज दो किलोमीटर जाने के लिए 4-5 हजार रुपये मांग लिए। ऐसे में पीड़ित महिला मजबूरन अपने पति को ऑटो से अस्पताल ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed