{"_id":"5950da1f4f1c1bac308b4c6a","slug":"dumb-and-deaf-man-photos-goes-viral-as-drunk-in-kochi-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंगे-बहरे अधेड़ को 'शराबी' बताकर सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गूंगे-बहरे अधेड़ को 'शराबी' बताकर सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 26 Jun 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
हाल में ही शुरू हुई कोच्चि मेट्रो की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें एक अधेड़ व्यक्ति मेट्रो में सोया हुआ नजर आ रहा है। वायरल तस्वीर में व्यक्ति को शराबी बताया गया, लेकिन जब इस मामले की जांच हुई तो माजरा कुछ और ही निकला।
विज्ञापन
दरअसल तस्वीर का कैप्शन दिया गया था कि 'Pamp in Metro' इस व्यक्ति के साथ क्या करना चाहिए, जो मलयाली लोगों का नाम खराब कर रहा है। बता दें कि केरल में शराबी व्यक्ति को पांप कहा जाता है।
विज्ञापन
मामले की जांच में पता चला कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति गूंगा और बहरा है। वह अपने भाई से मिलकर घर वापस लौट रहा था, मेट्रो में उसकी आंख लग गई। इस व्यक्ति का नाम एल्डो है, जो एर्नाकुलम जिले का रहने वाला है। एल्डो के बेटे ने बताया कि मेरे पिता इस घटना के बाद से बहुत दुखी हैं।
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस मामले पर बोला कि फेसबुक और व्हाट्सऐप जैसे सोशल प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज और फोटो से भरते जा रहे हैं। जो व्यक्ति इन तस्वीरों को बनाता है और जो इन्हें आगे शेयर करता है, दोनों ही दोषी हैं।