फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Due to delay in Indigo flight eight passengers missed their connecting flight expressed regret

Indigo Airlines: इंडिगो की उड़ान में देरी के कारण आठ यात्रियों की छूटी कनेक्टिंग फ्लाइट, कंपनी ने जताया खेद

Wed, 22 Nov 2023 06:27 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 22 Nov 2023 06:27 AM IST
सार

यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। विमानन कंपनी का यह बयान उन रिपोर्टों के सामने आने के बाद आया है, जिनमें कहा गया था कि एयरलाइन उड़ान भरने के लिए तैयार नहीं थी और उसने यात्रियों को विमान से उतार दिया था।

विज्ञापन
Due to delay in Indigo flight eight passengers missed their connecting flight expressed regret
इंडिगो एयरलाइंस (File Photo) - फोटो : twitter.com/IndiGo6E

विस्तार

अमृतसर से उड़ान भरने वाले आठ यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट इंडिगो एयरलाइन की देरी के कारण बंगलूरू पहुंचने के बाद भी छूट गई। इन यात्रियों को चेन्नई जाना था। यह मामला रविवार का है। मंगलवार को इंडिगो ने खेद जताते हुए स्पष्टीकरण दिया है। एयरलाइन का कहना है कि समय की कमी के कारण यात्री अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट में नहीं चढ़ पाए। 

विज्ञापन

यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। विमानन कंपनी का यह बयान उन रिपोर्टों के सामने आने के बाद आया है, जिनमें कहा गया था कि एयरलाइन उड़ान भरने के लिए तैयार नहीं थी और उसने यात्रियों को विमान से उतार दिया था। एक बयान में कंपनी ने कहा कि ऐसा अमृतसर से आने वाले विमान की देरी के कारण हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि परिचालन कारणों से चेन्नई उड़ान के लिए विमान में बदलाव किया गया, जिसके कारण यात्रियों को उतरना पड़ा। इंडिगो के अनुसार, उसके कर्मचारियों ने यात्रियों को रातभर ठहरने और अगली उपलब्ध उड़ान में बुकिंग की पेशकश की, लेकिन कुछ यात्रियों ने हवाईअड्डे के लाउंज में रुकने का विकल्प चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed