फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drug smuggling in India through sea route, Indian Coast Guard caught 5500 kg of drugs from a boat

ICG: भारतीय तटरक्षक बल ने पकड़ी 5500 किलो ड्रग्स; कोच्चि में 28 से शुरू होगा सारेक्स-24 अभ्यास

Mon, 25 Nov 2024 07:54 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर Published by: बशु जैन Updated Mon, 25 Nov 2024 07:54 PM IST
सार

भारतीय तटरक्षक बल ने अंडमान जल क्षेत्र में एक नाव से 5500 किलोग्राम ड्रग्स की खेप पकड़ी। सबसे पहले नाव को भारतीय तटरक्षक बल के डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान ने पकड़ा।

विज्ञापन
Drug smuggling in India through sea route, Indian Coast Guard caught 5500 kg of drugs from a boat
ड्रग्स की खेप के साथ भारतीय तटरक्षक बल के जवान। - फोटो : ANI

विस्तार

देश में समुद्र के रास्ते नशे की तस्करी हो रही है। सोमवार को भारतीय तटरक्षक बल ने अंडमान जल क्षेत्र में एक नाव से 5500 किलोग्राम ड्रग्स की खेप पकड़ी। सबसे पहले नाव को भारतीय तटरक्षक बल के डोर्नियर समुद्री निगरानी विमान ने पकड़ा। नाव में सवार तस्करों ने बचकर भागने की कोशिश की। इसके बाद आईसीजीएस जहाज ने नाव को समुद्र में पकड़ लिया।
विज्ञापन

  28 से शुरू होगा सारेक्स-24 अभ्यास
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) 28-29 नवंबर तक केरल के कोच्चि में राष्ट्रीय समुद्री खोज एवं बचाव अभ्यास और कार्यशाला (सारेक्स-24) की मेजबानी करेगा। इसमें 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक भी हिस्सा लेंगे। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय एम-एसएआर संरचना को मान्यता दी जाएगी। एम-एसएआर, एक राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीजी ने कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य प्रभावी खोज और बचाव (एसएआर) संचालन, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय समुद्री हितधारकों के बीच सहयोगात्मक प्रयासों के लिए आवश्यक कौशल को निखारना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed