{"_id":"5757f4fa4f1c1b8f149c5256","slug":"driverless-pod-taxi-will-enable-dhaula-kuan-in-delhi-to-manesar-in-haryana-says-nitin-gadkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन गडकरी बोले- दिल्ली से गुड़गांव तक चलेंगी ड्राइवरलेस टैक्सी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नितिन गडकरी बोले- दिल्ली से गुड़गांव तक चलेंगी ड्राइवरलेस टैक्सी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Jun 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी ने बताया कि यह योजना अगले दो महीनों में शुरू हो जाएगी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की 4000 करोड़ रुपये की बहुप्रतीक्षित मेट्रिनो योजना पर अगले दो महीनों में शुरू हो जाएगा। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली के धौलाकुआं से हरियाणा के मानेसर तक रोप-वे बनाया जाएगा, जिस पर ड्राइवरलेस पॉड टैक्सी चलेंगी। इससे राष्ट्रीय राजधानी में भीड़-भाड़ कम होगी और यातायात सुगम होगा।
गडकरी ने बताया, "हमें दिल्ली में धौलाकुआं से हरियाणा के मानेसर तक मेट्रिनो परियोजना के निर्माण के लिये चार निविदाएं मिली हैं और हम दो महीनों में काम शुरू होने की उम्मीद कर रहे हैं।" उन्होंने टीसीआई तथा आईआईएम कोलकाता की ‘भारत में सड़क मार्ग द्वारा माल ढुलाई की परिचालन दक्षता’ विषय पर संयुक्त रिपोर्ट जारी किये जाने के मौके पर यह बात कही।
मेट्रिनो परियोजना धौलाकुआं से हरियाणा के मानेसर के बीच 70 किलोमीटर मार्ग को जोड़ेगी। गडकरी ने कहा कि मेट्रिनो के प्रति किलोमीटर निर्माण पर 50 करोड़ रुपए का खर्च आएगा, जबकि इसकी तुलना में मेट्रो के प्रति किलोमीटर निर्माण पर 250 करोड़ रुपए का खर्चा आता है। यह एक रोप-वे जैसा सिस्टम है, जो बिजली से चलेगा और इसमें ड्राइवर की भी आवश्यकता नहीं होगी। मेट्रिनो परियोजना के तहत ड्राइवरलेस टैक्सी जमीन से 5-10 मीटर की ऊंचाई पर चलेंगी।