फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Drama in Odisha Assembly: The bell rang and Gangajal was also sprinkled, know why there is ruckus?

ओडिशा विधानसभा में ड्रामा: घंटा भी गूंजा और गंगाजल भी छिड़का गया, जानिए हंगामा है क्यों बरपा?

Tue, 07 Dec 2021 05:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 07 Dec 2021 05:03 PM IST
सार

भाजपा विधायक दल के उपनेता विष्ण सेठी ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक विधानसभा में नहीं आ रहे हैं। उन्हें नींद से जगाने के लिए घंटनाद किया। महाप्रभु जगन्नाथ जी पटनायक को सद्बबुद्धि दें, इसलिए महाप्रभु की मूर्ति रखकर प्रसाद वितरित किया

विज्ञापन
Drama in Odisha Assembly: The bell rang and Gangajal was also sprinkled, know why there is ruckus?
ओडिशा विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा विधानसभा में मंगलवार को विपक्षी भाजपा व सत्तारूढ़ बीजद ने अनूठे ढंग से विरोध और हंगामा किया। भाजपा विधायकों ने जहां घंटे बजाते नजर आए तो सत्तारूढ़ बीजद विधायकों ने उन पर गंगाजल छिड़क कर शुद्धिकरण किया। 

विज्ञापन


बीते पांच दिनों से ओडिशा विधानसभा में हंगामा चल रहा है। भाजपा व कांग्रेस के विधायक मंत्री दिव्य शंकर मिश्र को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को भी विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी भाजपा एवं कांग्रेस के विधायकों ने गर्भगृह में आकर मंत्री मिश्र को हटाने की मांग करते हुए शोरशराबा किया। 
विज्ञापन


इसी दौरान भाजपा विधायक सदन में घंटे घड़ियाल बजाते दिखे। कांग्रेस के विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। जवाब में बीजद विधायकों ने विरोधी दलों के विधायकों पर गंगा जल छिड़का। शोर-शराबा के चलते विधानसभा स्पीकर सूर्य नारायण पात्रा ने कार्यवाही स्थगित कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम पटनायक को जगाने के लिए बजाया घंटा : सेठी
भाजपा विधायक दल के उपनेता विष्ण सेठी ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक विधानसभा में नहीं आ रहे हैं। उन्हें नींद से जगाने के लिए हमारे विधायकों ने घंटनाद किया। महाप्रभु जगन्नाथ जी पटनायक को सद्बबुद्धि दें, इसलिए महाप्रभु की मूर्ति रखकर प्रसाद वितरित किया। सेठी ने बताया कि ममिता मेहेर को न्याय दिलाने के लिए मंत्री मिश्र को बर्खास्त करने व सीबीआई से मामले की जांच कराने का मांग की गई। घंटनाद से सदन गूंज उठा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed