फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dr chitranjan bhave senior ent surgeon lost his life after operating surgery on severe coronavirus patient

कोरोना मरीज की सर्जरी कर उसे बचाया, लेकिन खुद शिकार बन गए डॉ. भावे

Tue, 02 Jun 2020 01:30 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 02 Jun 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
dr chitranjan bhave senior ent surgeon lost his life after operating surgery on severe coronavirus patient
ईएनटी सर्जन डॉ. चितरंजन भावे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

मुंबई के रहेजा अस्पताल में नाक, कान और गला विशेषज्ञ सर्जन के तौर पर काम करने वाले डॉक्टर चितरंजन भावे की कोरोना वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई है। उन्होंने गंभीर रूप से बीमार एक कोरोना मरीज की सर्जरी की थी जिसके बाद वह खुद वायरस से संक्रमित हो गए।

विज्ञापन


विडंबना यह है कि सर्जरी के बाद मरीज तो बच गया लेकिन डॉक्टर भावे की मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी सुजाता और बेटी श्रद्धा हैं। उनके निधन पर डॉक्टरों ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर भावे बेहद मिलनसार व्यक्ति थे।
विज्ञापन


मुंबई में 40 हजार से अधिक हुए कोविड-19 के मामले
मुंबई में सोमवार को कोविड-19 के 1413 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 40 हजार से अधिक हो गई। यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने दी। वहीं ठाणे जिले में कोरोना वायरस से एक और पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमसी ने बताया कि देश की वित्तीय राजधानी में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 40,887 हो गई है। इसने कहा कि पिछले 24 घंटे में 40 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 1319 हो गई है।

40 मृतकों में से 26 में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां पहले से थीं। बीएमसी ने कहा कि 193 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जिससे ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 16,987 हो गई है। इसने कहा कि आज 670 नए संदिग्ध रोगियों को कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

ठाणे जिले में कोरोना वायरस से 48 वर्षीय पुलिसकर्मी की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वायरस के कारण जिले में यह दूसरे पुलिसकर्मी की मौत है। अधिकारी ने बताया कि उल्हासनगर डिविजन से जुड़े पुलिसकर्मी की मौत 27 मई को हो गई थी लेकिन उसकी स्वैब रिपोर्ट 30 मई को आई जिसमें उसके कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।


पुणे जिले में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 76 नए मामले सामने आए जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 7826 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वायरस से आठ और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 345 हो गई है। उन्होंने कहा, 'इन 76 नए मामलों में 64 पुणे नगर निगम सीमा क्षेत्र के हैं, पांच पिंपरी चिंचवड़ इलाके और शेष सात कैंट एवं ग्रामीण इलाकों के हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed