फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DOPT Says, Action can be taken against Undisciplined officers in central government, may have give duty in headquarters

केंद्र सरकार में नप सकते हैं ये अफसर, दूर दराज से वापस लौटकर देनी होगी मुख्यालय में ड्यूटी

Thu, 04 Feb 2021 10:28 PM IST
संजीव कुमार झा जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 04 Feb 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
DOPT Says, Action can be taken against Undisciplined officers in central government, may have give duty in headquarters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार हो रही है, जो लंबे समय से किसी बाहर के दूरवर्ती स्टेशन पर कार्यरत हैं। इनमें बहुत से ऐसे अधिकारी भी हैं, जिन्हें मूल कैडर से किसी अन्य विभाग में प्रतिनियुक्ति मिली है। केंद्रीय सचिवालय सेवा के इन अधिकारियों में से अनेक ऐसे भी हैं, जिन्होंने सरकारी आदेशों की अवहेलना की है। सरकार ने इन्हें अस्थायी पदोन्नति वाले पद पर ज्वाइन करने का आदेश दिया था, जिसे इन्होंने नहीं माना। सरकार के अनुसार ऐसे अफसरों  पर कार्रवाई की जा सकती है। डीओपीटी ने 24 घंटे के भीतर इन अधिकारियों की सूची देने के लिए कहा है।

विज्ञापन


बता दें कि विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्यरत निदेशक, उप सचिव, अवर सचिव, सेक्शन अफसर व असिस्टेंट सेक्शन अफसर के पद पर काम कर रहे अधिकारियों की सूची मांगी गई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि बहुत से अफसर लंबे समय से दूरवर्ती इलाकों की पोस्टिंग पर गए हैं। पिछले दिनों जब इन अधिकारियों को अस्थायी पदोन्नति दी गई, तो इनमें से कई अधिकारी ऐसे थे जो वहां से वापस नहीं लौटे। उन्होंने वहीं से ईमेल के जरिए यह सूचना दे दी कि वे पदोन्नति नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन


ऐसे ही जो अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर गए थे, उन्होंने भी वैसा ही जवाब दे दिया। केंद्र सरकार ने इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश भी निकाला था। कई अफसरों की अस्थायी पदोन्नति पर एक साथ तक रोक लगा दी गई थी। अब डीओपीटी ने सभी मंत्रालयों से कहा है कि वे ऐसे अधिकारियों की सूची दें जो लंबे समय से बाहर किसी स्टेशन पर ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसएस अधिकारियों के बारे में मांगी गई जानकारी में उनकी पोस्टिंग, कार्यकाल, ग्रेड, निर्भर पोस्ट और उनका नियंत्रण क्षेत्र आदि शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि इन अधिकारियों को वापस बुलाकर इन्हें मुख्यालय या उसके निकट किसी कम प्रभाव वाले पद पर लगा दिया जाएगा।ऐसी संभावना भी है कि जिन अधिकारियों ने आदेशों की उल्लंघना की है, उनके खिलाफ कोई अन्य कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed